सुनील गावस्कर ने नासिर हुसैन को लताड़ा, 'कहा अपने जमाने में भी हराया है इंग्लैंड को'

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (22:29 IST)
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज में सिर्फ खिलाड़ियों के बीच ही जुबानी जंग नहीं हो रही है। अब यह पूर्व क्रिकेटरों के बीच भी शुरु हो गई है। आज मैच से शुरु होने वाले कार्यक्रम में सुनील गावस्कर ने नासिर हुसैन को घेरे में ले लिया। 
 
दरअसल कुछ दिनों पहले नासिर हुसैन ने अंग्रेजी अखबार डेली मेल में एक लेख लिखा था। उन्होंने इस लेख में कोहली और टीम इंडिया के आक्रमक रवैए की तारीफ करते हुए कहा था कि इस टीम को इंग्लैंड आयी हुई पहली टीमों की तरह डराया नहीं जा सकता। 
 
इस पर मैच से शुरु होने से पहले सुनील गावस्कर ने नासिर हुसैन से आमने सामने प्रश्न पूछ डाला कि डराने का मतलब क्या होता है। इसके अलावा गावस्कर ने हुसैन से स्पष्टीकरण मांगा कि वह किन टीमों की बात कर रहे हैं। 
 
इस पर नासिर हुसैन ने कहा कि पिछली भारतीय टीमें स्लेजिंग के वक्त चुप हो जाती थी लेकिन विराट की अगुवाई में इंग्लैंड आने वाली यह टीम इंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। यह गुर मुझे पहले सिर्फ सौरव गांगुली में ही दिखा था। इसके बाद अब विराट कोहली में दिख रहा है। 
 
इस पर सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड में भारतीय टीम की उपलब्धियों का पिटारा खोल कर रख दिया। उन्होंने पहले यह कहा कि आक्रमकता सिर्फ चहरे से ही नहीं दिखायी जाती वह मैदान पर खेल से भी दिखाई जा सकती है। 
फिर उन्होंने कहा कि कोहली से पहले भी भारतीय क्रिकेट था और याद कीजिए हमने इंग्लैंड में 1971 में 1-0 से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की थी। यह इंग्लैंड में मेरा पहला दौरा था। 1979 में हम जरूर 0-1 से हारे लेकिन यह सीरीज 1-1 से बराबर हो सकती थी। इसके बाद 1986 में भारत इंग्लैंड से 2-0 से जीता, यह सीरज जीत 3-0 तक हो सकती थी। 
 
तो मुझे नहीं लगता हमारी पीढ़ी इंग्लैंड द्वारा डराई या दबाई जा सकती थी। अगर यह आपकी परिभाषा है तो मुझे दुख है कि मेरे जमाने की पीढ़ी को यह कहा जा रहा है। 
 
इस बहस के दौरान नासिर हुसैन दबाव में दिख रहे थे। तभी हर्षा भोगले ने उनको कहा कि वह टॉस के लिए देर हो रहे हैं। तब जाकर यह गर्मागर्म बहस खत्म हुई। 
 
<

"India go to England, get grass tops, and they play on that. England come to India and MOURN MOURN MOURN MOURN" (In a mocking, crying voice).

— Sarah Waris (@swaris16) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Gavaskar having a go at Nasser on the Sony pre-show has made for 10 very awkward minutes of broadcast. #ENGvIND

< — Raunak Kapoor (@RaunakRK) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

#INDvENG
Sunil Gavaskar to @nassercricket in pre match show.
Nasser wanted to run badly  pic.twitter.com/dCpvMwTMfe

< — Ganesh Shelke (@ganeshshelke272) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

I WANT GAVASKAR vs NASSER VIDEO? PLEASE.#ENGvIND

< — Kanav Bali (@Concussion__Sub) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

WTH is Gavaskar doing here that moaning gesture. Shit

< — BALAJI (@deep_extracover) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Does anyone have clips of the Gavaskar thing?

< — Dweplea (@dweplea) August 25, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख