dipawali

3 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था कप्तान सूर्या का डेब्यू, पहली गेंद पर जोफ्रा को जड़ा था छक्का (Video)

WD Sports Desk
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (19:30 IST)
सूर्यकुमार यादव के लिए कल का दिन बेहद विशेष है। इंग्लैंड के खिलाफ वह भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे। यह वही टीम है जिसके खिलाफ 3 साल पहले सूर्यकुमार यादव ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2021 में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किया था।

उन्होंने अपने 50 रन बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगाया और 28 गेंदो में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।  आदिल रशीद के एक ओवरों में उन्होंने 2 चौके लगाए। तब मुंबई इंडियन्स के उनके साथी इशान किशन ने 32 गेंदो में 56 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार जीता था और उन्हीं की देखा सूर्यकुमार को भी मैन ऑफ द मैच मिला।

सैम करन की गेंद पर उन्होंने हवाई शॉट खेला और मलान ने कैच लेने का दावा किया था। मैदानी अंपयार के सॉफ्ट सिग्नल आउट देने पर तीसरे अंपायर ने कई बार रीप्ले देखने के बाद उन्हें आउट करार दिया था। यादव ने आउट होने से पहले 31 गेंदो में 57 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे।रीप्ले में दिख रहा था कि मलान गेंद जमीन से छू चुके हैं लेकिन पक्के तौर पर कोई सबूत न होने के कारण निर्णय सूर्यकुमार के खिलाफ गया था।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख