7 चौके 9 छक्के, लेट कर बैठ कर हर अंदाज में शॉट खेले सूर्यकुमार यादव ने, ट्विटर पर फैंस ने की वाहवाही

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (21:39 IST)
राजकोट:सूर्यकुमार यादव के 51 गेंद में नाबाद 112 रन की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में पांच विकेट पर 228 रन बनाये।सूर्यकुमार ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का एक और शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक जड़ा।

त्रिपाठी ने करूणारत्ने को दो छक्के लगाये। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 53 रन जोड़े। गिल ने धीमी गति से रन बनाये लेकिन सूर्यकुमार ने आक्रामक पारी खेली।टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से गिल ने वानिंदु हसरंगा को छक्का लगाया लेकिन दूसरा चौका लगाने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। इसके साथ ही 111 रन की साझेदारी भी टूट गई।

कप्तान हार्दिक पंड्या (चार) और दीपक हुड्डा (चार) सस्ते में आउट हो गए। दूसरे छोर से सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही जिन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और सात चौके लगाये।आखिर में अक्षर पटेल ने सिर्फ नौ गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाये।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख