U19 T20 World Cup : भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर अपने नाम किया लगातार दूसरा खिताब

WD Sports Desk
रविवार, 2 फ़रवरी 2025 (15:10 IST)
India U19 Women Cricket Team ICC X

Women’s U19 T20 World Cup 2025 IND vs SA Final : भारतीय टीम ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेटों से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट का यह दूसरा एडिशन है, पहला संस्करण भी 2023 में भारतीय टीम ने ही जीता था। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने उनका बल्ला नहीं चल सका और उनकी पारी 82 के स्कोर पर ही सिमट कर रह गई।

<

- India won the 2022 men's U19 World Cup.
- India won the 2023 women's U19 T20 World Cup.
- India won the 2024 T20 World Cup.
- India won the 2025 women's U19 T20 World Cup.

A GREAT RUN FOR INDIA...!!!  pic.twitter.com/jRujOVS2wH

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 2, 2025 >
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन Mieke van Voorst (23) ने बनाए। भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए तृषा ने 3, आयुषी शुक्ला, वैष्णवी शर्मा और पारुणिका सिसोदिया ने 2-2 विकेट चटकाए। तृषा गोंगाडी ने ऑल राउंडर प्रदर्शन देते हुए बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दिया। उन्होंने 33 गेंदों में 44 रन बनाकर भारत को दूसरा खिताब जीतने में मदद की है।

उनका साथ दिया सानिका चालके ने जिन्होंने 23 रन बनाए। आपको बता दें भारत इस टूर्नामेंट में अजेय रहा है। निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम ने अभी तक सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

<

All-round excellence when the stakes are high 

Brilliance with the bat and ball crowns Trisha Gongadi the @aramco Player of the Match in the #U19WorldCup final #SAvIND pic.twitter.com/kGvEyzlQKO

— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 2, 2025 >
<

THE WINNING MOMENT FOR INDIA. ????????

<

- Back to back trophies for women's U19 team in the T20 World Cup. pic.twitter.com/5g2uTMxDKn

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 2, 2025 >
भारत ने वेस्टइंडीज (9 विकेट), मलेशिया (10 विकेट), श्रीलंका (60 रन), बांग्लादेश (8 विकेट), स्कॉटलैंड (150 रन) और इंग्लैंड (सेमीफाइनल में 9 विकेट) पर आसान जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज गोंगडी त्रिशा शानदार फॉर्म में हैं, वे 7 पारियों में 309 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख