मेलबोर्न टेस्ट जीतकर भारत का टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान मजबूत

Webdunia
रविवार, 30 दिसंबर 2018 (23:26 IST)
दुबई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबोर्न में तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 137 रन से जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान की जबकि न्यूजीलैंड लगातार चौथी श्रृंखला जीतने पर दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
 
 
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली है। उसके अब 116 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड (108 अंक) से आठ अंक आगे है। 
 
न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 423 रन के विशाल अंतर से हराया। इससे साल के अंत में उसके अंकों की संख्या 107 पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड अब भारत और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका (106 अंक) चौथे स्थान पर खिसक गया है। 
 
न्यूजीलैंड अगर दोनों टेस्ट जीत जाता तो उसके 109 अंक होते और वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाता। दक्षिण अफ्रीका के पास अभी दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका है लेकिन इसके लिए उसे पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से हराना होगा। इससे उसके 110 अंक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच जीतकर अभी 1-0 से आगे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख