U19 World Cup : बिना कोई मैच हारे भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची

नेपाल को 132 रन से रौंदकर भारत अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा जहाँ उनका मुकाबला अब साउथ अफ्रीका से होगा

WD Sports Desk
शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (11:31 IST)
U19 World Cup  IND vs Nepal : सचिन धास (116) और कप्तान उदय सहारन (100) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 215 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने आईसीसी अंडर 19 वनडे विश्व कप के ग्रुप एक के अपने आखिरी सुपर सिक्स मैच में शुक्रवार को यहां नेपाल को 132 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
 
भारत के लिए स्पिनर सौम्य पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिये। मौजूदा विश्व कप में वह 16 विकेट के साथ दूसरे सफल गेंदबाज है।
 
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पांच विकेट पर 297 रन बनाये और फिर नेपाल को नौ विकेट पर 165 रन पर रोक दिया।
 
भारत के चार मैचों में आठ अंक है और टीम का अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान में रहना तय है। सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होने की संभावना है।
 
नेपाल के लिए 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाज आकाश चंद (नाबाद 18) और दुर्गेश गुप्ता (नाबाद 29) ने इसके बाद 69 गेंद में 45 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को ऑल आउट से बचा लिया।
 
नेपाल के कप्तान देव खानाल ने सबसे ज्यादा 33 जबकि सलामी बल्लेबाजों दीपक बोहरा ने 22 और अर्जुन कुमाल ने 26 रन का योगदान दिया।   

<

India will face South Africa in the Semi Finals of 2024 U19 World Cup.

- Bring the Cup home, team...!!!  pic.twitter.com/cafADgNpSZ

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 2, 2024 >
इससे पहले धास और सहारन ने उस समय भारतीय पारी को संभाला जब टीम 14वें ओवर में 62 रन पर तीन विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी। धास ने 101 गेंद की अपनी आक्रामक पारी में 11 चौके और तीन छक्के जड़े जबकि सहारन ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद की पारी में नौ चौके की मदद से 100 रन बनाये। दोनों के बीच 202 गेंद में 215 रन की यह साझेदारी टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।
 
धास और सहारन के शतकों के बाद मौजूदा विश्व कप में भारत के लिए शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की संख्या पांच हो गयी हैं।
 
भारत ने अब तक खेले पांच मैचों में चार में 290 से ज्यादा का स्कोर किया है जिसमें से टीम दो बार 300 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही है।
 
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को आदर्श सिंह ने 18 गेंद में 21 रन की पारी के साथ आक्रामक शुरुआत दिलाई लेकिन वह गुलशन झा की शॉट गेंद पर विकेटकीपर उत्तम मागर को कैच थमा बैठे।
 
टीम को 14वें ओवर में तीन गेंद के अंदर दो झटके लगे। अर्शीन कुलकर्णी (18) आकाश चंद का शिकार बने जबकि प्रियांशु मोलिया (19) रन आउट हुए।
 
सहारन ने इसके बाद एक छोर से संभल कर बल्लेबाजी की जबकि बल्लेबाजी क्रम में पदोन्नत किये गये धास ने अपना आक्रामक तेवर जारी रखा। धास इससे पहले छठे या सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते थे।
 
उन्होंने 50 गेंद में टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद ऑफ स्पिनर देव खनल के खिलाफ वाइड लांग ऑन पर छक्का लगाकर बड़े शॉट खेलने की अपनी प्रतिभा को दिखाया।
 
वह सुभाष भंडारी की गेंद पर चौका लगाकर 99 के स्कोर तक पहुंचे और फिर अगली गेंद पर एक रन लेकर 93 गेंद में अपना शतक पूरा किया।
 
सहारन ने आखिरी ओवर में गुलशन की गेंद पर एक रन चुरा कर शतक पूरा किया।
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने बेहद ही सतर्क शुरुआत की। दीपक बोहरा और अर्जुन कुमाल ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की लेकिन दोनों की इसके लिए 80 गेंद खेल डाले। सौम्य पांडे ने इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद टीम की पारी बिखर गयी।
 
नेपाल का स्कोर एक विकेट पर 65 रन से सात विकेट पर 77 रन हो गया।
 
कप्तान देव खानाल ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का पतन जारी रहा। खानाला 39वें ओवर में सौम्य का चौथा शिकार बने। इस समय टीम का स्कोर 120 रन था।
 
इसके बाद आकाश और दुर्गेश ने अगले 11.3 ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। भारतीय कप्तान सहारन ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए आठ गेंदबाजों का सहारा लिया लेकिन वे सफल नहीं हुए।
 
 
 
नेपाल को 132 रन से रौंदकर भारत अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा
ब्लोमफोंटेन (दक्षिण अफ्रीका), दो फरवरी (भाषा) सचिन धास (116) और कप्तान उदय सहारन (100) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 215 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने आईसीसी अंडर 19 वनडे विश्व कप के ग्रुप एक के अपने आखिरी सुपर सिक्स मैच में शुक्रवार को यहां नेपाल को 132 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
 
भारत के लिए स्पिनर सौम्य पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिये। मौजूदा विश्व कप में वह 16 विकेट के साथ दूसरे सफल गेंदबाज है।
 
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पांच विकेट पर 297 रन बनाये और फिर नेपाल को नौ विकेट पर 165 रन पर रोक दिया।
 
भारत के चार मैचों में आठ अंक है और टीम का अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान में रहना तय है। सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होने की संभावना है।
 
नेपाल के लिए 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाज आकाश चंद (नाबाद 18) और दुर्गेश गुप्ता (नाबाद 29) ने इसके बाद 69 गेंद में 45 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को ऑल आउट से बचा लिया।
 
नेपाल के कप्तान देव खानाल ने सबसे ज्यादा 33 जबकि सलामी बल्लेबाजों दीपक बोहरा ने 22 और अर्जुन कुमाल ने 26 रन का योगदान दिया।   
 
इससे पहले धास और सहारन ने उस समय भारतीय पारी को संभाला जब टीम 14वें ओवर में 62 रन पर तीन विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी। धास ने 101 गेंद की अपनी आक्रामक पारी में 11 चौके और तीन छक्के जड़े जबकि सहारन ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद की पारी में नौ चौके की मदद से 100 रन बनाये। दोनों के बीच 202 गेंद में 215 रन की यह साझेदारी टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।
 
धास और सहारन के शतकों के बाद मौजूदा विश्व कप में भारत के लिए शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की संख्या पांच हो गयी हैं।
 
भारत ने अब तक खेले पांच मैचों में चार में 290 से ज्यादा का स्कोर किया है जिसमें से टीम दो बार 300 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही है।
 
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को आदर्श सिंह ने 18 गेंद में 21 रन की पारी के साथ आक्रामक शुरुआत दिलाई लेकिन वह गुलशन झा की शॉट गेंद पर विकेटकीपर उत्तम मागर को कैच थमा बैठे।
 
टीम को 14वें ओवर में तीन गेंद के अंदर दो झटके लगे। अर्शीन कुलकर्णी (18) आकाश चंद का शिकार बने जबकि प्रियांशु मोलिया (19) रन आउट हुए।
 
सहारन ने इसके बाद एक छोर से संभल कर बल्लेबाजी की जबकि बल्लेबाजी क्रम में पदोन्नत किये गये धास ने अपना आक्रामक तेवर जारी रखा। धास इससे पहले छठे या सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते थे।
 
उन्होंने 50 गेंद में टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद ऑफ स्पिनर देव खनल के खिलाफ वाइड लांग ऑन पर छक्का लगाकर बड़े शॉट खेलने की अपनी प्रतिभा को दिखाया।
 
वह सुभाष भंडारी की गेंद पर चौका लगाकर 99 के स्कोर तक पहुंचे और फिर अगली गेंद पर एक रन लेकर 93 गेंद में अपना शतक पूरा किया।
 
सहारन ने आखिरी ओवर में गुलशन की गेंद पर एक रन चुरा कर शतक पूरा किया।
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने बेहद ही सतर्क शुरुआत की। दीपक बोहरा और अर्जुन कुमाल ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की लेकिन दोनों की इसके लिए 80 गेंद खेल डाले। सौम्य पांडे ने इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद टीम की पारी बिखर गयी।
 
नेपाल का स्कोर एक विकेट पर 65 रन से सात विकेट पर 77 रन हो गया।
 
कप्तान देव खानाल ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का पतन जारी रहा। खानाला 39वें ओवर में सौम्य का चौथा शिकार बने। इस समय टीम का स्कोर 120 रन था।
 
इसके बाद आकाश और दुर्गेश ने अगले 11.3 ओवरों तक भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। भारतीय कप्तान सहारन ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए आठ गेंदबाजों का सहारा लिया लेकिन वे सफल नहीं हुए।



भारत और नेपाल के बीच खेले गये अंडर-19 विश्व कप मैच का स्कोर
ब्लोमफोंटेन (दक्षिण अफ्रीका), दो फरवरी (भाषा) भारत और नेपाल के बीच शुक्रवार को यहां खेले गये अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स चरण के मैच का स्कोर इस प्रकार रहा।
 
भारत पारी:
 
आदर्श सिंह
 
का मागर बो गुलशन 21
 
अर्शिन कुलकर्णी
 
का मागर बो आकाश 18
 
प्रियांशु मोलिया
 
रनआउट 19
 
उदय सहारन
 
का सुभाष बो गुलशन 100
 
सचिन धास
 
का दीपक बो गुलशन 116
 
मुशीर खान
 
नाबाद 09
 
अरवेल्ली अवनीश
 
नाबाद 00
 
अतिरिक्त : 14
 
कुल योग: 50 ओवर में पांच विकेट पर 297 रन
 
विकेट पतन: 1-26, 2-61, 3-62, 4-277, 5-295
 
 
 
गेंदबाजी:
 
गुलशन
 
10-0-56-3
 
दुर्गेश
 
9-2-55-0
 
दिपेश
 
10-0-46-0
 
आकाश
 
9-0-65-1
 
सुभाष
 
 
 
10-0-55-0
 
देव
 
 
 
2-0-14-0
 
नेपाल पारी:
 
 
 
दीपक बोहरा
 
का एवं बो लिम्बानी 22
 
अर्जुन कुमार
 
बो पांडे
 
उत्तम मागर
 
का आदर्श बो पांडे 08
 
देव खानाल
 
बो पांडे 33
 
बिशाल बिक्रम केसी
 
का आदर्श बो पांडे 01
 
दीपक डुमरे
 
का मोलिया बो कुलकर्णी  00
 
गुलशन झा
 
बा कुलकर्णी 01
 
दीपेश कांडेल
 
बो अभिषेक 00
 
सुभाष भंडारी
 
का स्थानापन्न (महाजन) बो शुक्ला 05
 
आकाश चंद
 
नाबाद 18
 
दुर्गेश गुप्ता
 
नाबाद 29
 
अतिरिक्त: 22
 
कुल योग: (50 ओवर में नौ विकेट पर) 165 रन
 
विकेट पतन: 1-48, 2-65 , 3-71 , 4-73 , 5-74, 6-76, 7-77 , 8-105 , 9-120
 
गेंदबाजी:
 
राज लिम्बानी
 
8-1-25-1
 
आराध्य शुक्ला
 
10-0-32-1
 
सौम्य पांडे
 
10-0-29-4
 
मुशीर खान
 
9-2-30-0
 
अर्शिन कुलकर्णी
 
4-1-18-2
 
मुरुगन अभिषेक
 
6-0-17-1
 
उदय सहारन
 
1-1-0-0
 
प्रियांशु मोलिया
 
2-0-8-0

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मैच के बाद ऑफिस का काम, लोगों ने कहा नारायण मूर्ति कहीं सौरभ नेत्रवलकर को भारत न बुला लें

कुर्बानी के जानवर हाजिर हों, पाकिस्तान टीम को उनके ही मुल्क के पूर्व दिग्गजों ने खूब लताड़ा

फारुकी ने लाइव इंटरव्यू में राशिद खान को बोला You Shut Up, कॉलेज के दिनों की दिलाई याद

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमेरिका का Nassau Stadium ध्वस्त करने की तैयारी शुरू

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने Vaishno Devi Attack को लेकर किया पोस्ट, भारतीय है खिलाड़ी की पत्नी, जानें क्या बोले

सभी देखें

नवीनतम

IPL के खलनायक पंड्या विश्व कप नायक बनकर मुंबई लौटे

1983 चैंपियन्स ने भूखे पेट गुजारी थी रात, लता मंगेशकर के कारण मिल पाई थी इनामी राशी

Paris Olympics शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

वानखेड़े में हुआ टीम का भव्य स्वागत, रोहित कोहली ने गाया वंदे मातरम (Video)

अगला लेख
More