टीम इंडिया की Super fan चारुलता का निधन, BCCI ने इस तरह किया याद

Webdunia
गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (11:45 IST)
नई दिल्ली। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली टीम इंडिया की 'सुपर फैन' चारुलता पटेल का 13 जनवरी को निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थी। 
 
BCCI ने ट्वीट कर इस क्रिकेट फैन को श्रद्धांजलि दी। बीसीसीआई ने साथ ही एक फोटो भी पोस्ट किया है जिसमें वह विराट कोहली को दुलार करते हुए दिखाई दे रही है। 
 
बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा कि चारुलताजी हमेशा हमारे दिलों में रहेगी और खेल के प्रति पेशन हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उनकी आत्मा को शांति मिलें।
 
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान चारुलता ने स्टेडियम में पहुंच कर टीम इंडिया को सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं कप्तान विराट कोहली से लेकर उप-कप्तान रोहित शर्मा उनसे जाकर मिले भी थे और उनसे आशीर्वाद भी लिया था।
 
विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक ही मैच में अपनी दादी की उम्र वाली इस महिला के कायल हो गए और क्रिकेट के प्रति उनके जज्बे को देखकर खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक सके।
 
एक साक्षात्कार में इस 'सुपर फैन' चारुलता ने कहा था कि 1983 के जब कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने लॉर्ड्‍स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार विश्‍व कप जीता था, तब मैं भी वहां पर मौजूद थीं। इस साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि मैं भारत की जीत से बेहद उत्साहित थी और मैदान पर जमकर नाची भी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख