IND vs SL 3rd T20 : श्रीलंका ने भारत को दिया 147 रनों का लक्ष्य, शनाका का तूफानी अर्धशतक

Webdunia
रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (21:05 IST)
धर्मशाला। कप्तान  दासुन शनाका (नाबाद 74) के शानदार अर्द्धशतक और उनकी चमिका करुणारत्ने (नाबाद 12) के साथ छठे विकेट के लिए 7.5 ओवर में 86 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 मैच में रविवार को 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और 13वें ओवर की पहली गेंद तक उसके 5  विकेट मात्र 60 रन पर गिर चुके थे लेकिन इसके बाद शनाका ने कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए नाबाद अर्द्धशतक ठोका।

शनाका ने 38 गेंदों पर नाबाद 74 रन में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। करुणारत्ने ने 19 गेंदों पर 12 रन का योगदान दिया। श्रीलंका ने आखिरी 5 ओवर में 68 रन जोड़े। विकेटकीपर दिनेश  चांदीमल ने 27 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से आवेश खान ने 23 रन पर दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

राजस्थानी गेंदबाजी के आगे सुस्त हुई हैदराबादी बल्लेबाजी, बन पाए 175 रन

IPL 2024 राजस्थान ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

MS Dhoni अगले सीजन में लौट सकते हैं मैदान पर, कैफ ने बताया यह कारण

T20I World Cup के ब्रांड एंबेसेडर बने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

T20I World Cup के लिए सुनील नारायण का इंतजार अब तक कर रही है वेस्टइंडीज

अगला लेख