उप्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का निधन

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (17:04 IST)
लखनऊ। उत्त्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का बृहस्पितवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और सिंगापुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 
 
यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला ने बताया, ‘यदुपति सिंहानिया पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका सिंगापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था, बृहस्पतिवार सुबह उनके निधन का समाचार मिला। वह 67 साल के थे।' 
 
उन्होंने बताया, ‘सिंहानिया परिवार की तीसरी पीढ़ी उप्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने में लगी हुई थी और उनका परिवार क्रिकेट को काफी प्यार करता था। यदुपति सिंहानिया के दादा पदमपति सिंहानिया, पिता गौर हरि सिंहानिया ने उप्र में क्रिकेट को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। अब यह काम यदुपति सिंहानिया बहुत अच्छी तरह से संभाल रहे थे।’ 
 
यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित खन्ना ने बताया, ‘यदुपति सिंहानिया के कोई संतान नही थी। उनके घर में उनकी पत्नी कविता सिंहानियां हैं।’ यूपीसीए के सचिव युध्दवीर सिंह ने कहा, ‘यदुपति सिंहानिया पिछले करीब छह साल से संघ के अध्यक्ष थे और उप्र में नयी क्रिकेट प्रतिभाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसके बारे में वह अक्सर चर्चा करते रहते थे। उप्र में क्रिकेट सिंहानिया परिवार की वजह से ही आज इस मुकाम पर पहुंचा है।’ 
 
सिंह ने बताया कि उनके निधन की सूचना मिलते ही कानपुर में यूपीसीए के कार्यालय एवं अन्य संस्थानो को बंद कर दिया गया है। राजीव शुक्ला ने बताया कि यदुपति सिंहानिया की स्मृति में यूपीसीए जल्द ही एक शोक सभा का आयोजन करेगा। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख