फिलेंडर और एबॉट ने श्रीलंका को संकट में डाला

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (22:52 IST)
पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज जोड़ी वेर्नोन फिलेंडर और काइल एबॉट ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए कुल पांच विकेट झटककर श्रीलंका को पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को संकट में डाल दिया।
            
श्रीलंका ने खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल 22 ओवर पहले समाप्त किए जाने तक सात विकेट खोकर 181 रन बना लिए। श्रीलंका अभी दक्षिण अफ्रीका के 286 रन के स्कोर से 105 रन पीछे है, जबकि उसके तीन विकेट बाकी है। स्टम्प्स के समय धनंजय डीसिल्वा 43 और दुष्मंत चामीरा सात रन बनाकर क्रीज पर थे। 
             
फिलेंडर ने 16 ओवर में 35 रन पर तीन विकेट और एबॉट ने 18 ओवर में 49 रन पर दो विकेट लेकर श्रीलंका को झकझोर दिया। श्रीलंका ने एक समय अपने तीन विकेट मात्र 22 रन पर गवां दिए  थे। कप्तान एजेंलो मैथ्यूज ने 39, विकेटकीपर दिनेश चांडीमल ने 28 और रंगना हेरात ने 24 रन बनाए। कैगिसो रबादा और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया। 
              
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 267 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 286 रन पर समाप्त हुई। क्विंटन डी काक ने 37 रन बनाए। सुरंगा लकमल ने 63 रन पर पांच विकेट, नुवान प्रदीप ने 66 रन पर दो विकेट और हेरात ने 48 रन पर दो विकेट लिए। लकमल ने अपने करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। (वार्ता) 

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख