62 रनों से मध्यप्रदेश को रोमांचक अंदाज में हराकर विदर्भ पहुंचा रणजी ट्रॉफी के फाइनल में

विदर्भ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में, अब मुकाबला मुंबई से

WD Sports Desk
बुधवार, 6 मार्च 2024 (12:52 IST)
गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश को 62 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल में पहुंच गया है। जहां उसकी भिंड़ंत 10 मार्च को 41 बार की चैंपियन मुंबई होगी। विदर्भ की टीम ने भी दो बार खिताब जीता है।

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेले गये इस मुकाबले में पहली पारी में विदर्भ की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज अथर्व तायड़े ने 39 रन करुण नायर ने 105 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी और पूरी टीम 170 रन पर सिमट गई थी। कप्तान अक्षय महज एक रन और टीम के तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे।

इसके बाद दूसरी पारी में विदर्भ ने वापसी की। यश राठौर के 200 गेंदों में 141 रन की शतकीय पारी। जिसमें उन्होंने 18 चौके और दो छक्के लगाये। अक्षय ने कप्तानी पारी खेलते हुए 139 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 77 रन बनाए। अमन ने 59 रनों का योगदान दिया। विदर्भ की टीम 402 रन पर ऑल आउट हुई। मध्य प्रदेश को जीत के लिए 320 रन का लक्ष्य मिला था। विदर्भ की ओर से शानदार बल्लेबाजी करने वाले यश राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

मध्यप्रदेश की ओर से अनुभव अग्रवाल ने पांच विकेट लिये। कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कार्तिकेय को दो-दो विकेट मिले। आवेश खान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद 320 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम दूसरी पारी में 258 ढ़ेर हो गई और उसे 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में यश दुबे 212 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली। हर्ष गवली ने 67 रन बनाये। सारांश जैन 25 रन बनाकर आउट हुये।विदर्भ की ओर से अक्षय और यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिये। आदित्य ठाकरे और आदित्य सरवटे ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।(एजेंसी)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में सिकुड़ते अश्वेत आरक्षण को AB डीविलियर्स का समर्थन

नई जर्सी में टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क में किया अभ्यास, वीडियो हुआ वायरल

भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले का साया, सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए

भारत T20 World Cup से पहले ICC Rankings में टॉप पर

टी20 प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए मुख्य चयनकर्ता, मुख्य कोच मैदान पर उतरे

अगला लेख