Publish Date: Fri, 28 Sep 2018 (18:43 IST)
Updated Date: Fri, 28 Sep 2018 (18:59 IST)
नडियाड। केशव कुमार (23 रन पर 5 विकेट) की जबरदस्त गेंदबाजी और बाबुल कुमार (57) की अर्द्धशतकीय पारी से बिहार ने ग्रुप यहां विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट के अपने प्लेट ग्रुप मैच में 144 गेंदें शेष रहते अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
अरुणाचल पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.3 ओवर में 145 पर ऑल आउट हो गया जिसके जवाब में बिहार ने 26 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। प्लेट ग्रुप में बिहार की यह 5 मैचों में चौथी जीत है और वह शीर्ष पर है। अरुणाचल की पारी में अखिलेश साहनी ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। (वार्ता)