Dharma Sangrah

विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की अगुआई करेंगे अग्रवाल

श्रेयस गोपाल को उप कप्तान नियुक्त किया गया

WD Sports Desk
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (12:53 IST)
Vijay Hazare Trophy : अनुभवी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) को 21 दिसंबर से पांच जनवरी 2025 तक अहमदाबाद में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गुरुवार को कर्नाटक का कप्तान बनाया गया। अग्रवाल की अगुआई में कर्नाटक की टीम मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के नॉकआउट में प्रवेश करने में विफल रही।
 
श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।
 
कर्नाटक अपने अभियान की शुरुआत 21 दिसंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ करेगा।


 
ग्रुप सी में कर्नाटक और मुंबई के अलावा पुडुचेरी, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, हैदराबाद और नागालैंड को रखा गया है।  (भाषा)
 
टीम इस प्रकार है: मयंक अग्रवाल (कप्तान), श्रेयस गोपाल, एस निकिन जोस, केवी अनीश, आर स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, विशाक विजयकुमार, वासुकी कौशिक, विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे, अभिलाष शेट्टी , मनोज भंडागे, प्रवीण दुबे और लवनीथ सिसोदिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख