Hanuman Chalisa

धर्मशाला टेस्‍ट में नहीं खेलेंगे विराट कोहली

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2017 (09:12 IST)
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में सीरीज का अंतिम और चौथा टेस्ट अब से थोड़ी देर में खेला जाने वाला है। इस बीच खबर आ रही है कि विराट कोहली नहीं खेलेंगे और उनकी जगह कुलदीप यादव को टीम में खेलने का मौका दिया गया है। आज के मैच में अजिंक्य रहाणे कप्तानी करेंगे।
 
विराट कोहली को तीसरे टेस्ट के दौरान रांची में चोट लग गई थी। इसकी वजह से वे काफी देर तक मैदान से बाहर भी रहे थे। संभवत: यही कारण है कि आज के मैच में वे नहीं खेलेंगे। चौथे व अंतिम टेस्ट मैच में कोहली के न खेल पाने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गुरुवार को मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। इसकी दूसरी वजह ये भी है कि मोहम्मद शमी फिट हैं ओर टीम से जुड़ चुके हैं। हालांकि उनके जुड़ने की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
 
ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए फाइनल की तरह होगा। क्योंकि सीरीज में दोनों ही टीमें एक-एक से बराबरी पर हैं। अगर यहां भारत को ट्रॉफी अपने नाम करना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करनी होगा। ड्रॉ की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के नाम ट्रॉफी हो जाएगी, क्योंकि इससे पहले वाले सीजन में वो विजेता रहा था।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख