Festival Posters

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2023 (14:39 IST)
उज्जैन: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा की।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उनकी पत्नी ने सुबह चार बजे ‘भस्म आरती’ की। यह जोड़ा करीब 30 मिनट तक मंदिर के नंदी हॉल में बैठा रहा। उन्होंने गर्भगृह में ‘पंचामृत पूजा अभिषेक’ भी किया।
 
कोहली इस दौरान धोती पहने हुए थे। वह गले में रुद्राक्ष की माला पहने थे जबकि और सिर पर चंदन का लेप लगा हुआ था। अनुष्का ने यहां हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने मंदिर में एक घंटे से अधिक समय बिताया।
मंदिर से निकलने के बाद अनुष्का ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम यहां दर्शन के लिए आए और सब कुछ अच्छे से हुआ। शुक्रया।’’कोहली ने कहा, ‘‘जय महाकाल…आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’’
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख