खेल रहा ठप, फिर भी साल 2020 में ट्विटर पर सर्वाधिक टैग हुए विराट और गीता

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (18:07 IST)
नयी दिल्ली:टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पहलवान गीता फोगाट इस साल ट्वीटर पर छाए रहे और सर्वाधिक मेंशन किए जाने वाले भारतीय एथलीट बन गए।

इस साल दुनियाभर में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा था जिसकी वजह से खेल गतिविधियां काफी समय तक ठप्प रही थी। इस दौरान खिलाड़ी और प्रशंसक ट्वीटर पर एक दूसरे से जु़ड़े रहे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट में धोनी के योगदान की सराहना करते हुए एक पत्र लिखा था। धोनी ने इस पत्र का जवाब दिया था जो इस साल भारतीय खेलों में ट्वीटर पर सर्वाधिक री-ट्वीट किया जाने वाले ट्वीट रहा।

विराट ने ट्वीटर पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर नया मेहमान घर आने के बारे में जानकारी दी थी। उनकी यह पोस्ट ट्वीटर पर सर्वाधिक पसंद की गयी। खेलों में सर्वाधिक हैशटैग के मामले में आईपीएल 2020 पहले स्थान पर रहा। कोरोना के कारण इस बार आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया गया था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

विराट कोहली हैं पाकिस्तानी टीम के लिए T20 WC में एक बड़ा खतरा, बाबर आजम ने किया कुबूल

SRH का गेम बिगाड़ सूर्यकुमार यादव ने कहा काफी लम्बे समय के बाद 20 over....

रोहित शर्मा पर फूटा फैन्स का गुस्सा, T20 World Cup को लेकर बढ़ी चिंता

सूर्यकुमार का तूफानी शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद का एक भी बल्लेबाज नहीं जा पाया 50 पार, मुंबई को मिला 174 रनों का लक्ष्य

अगला लेख