विराट नकारात्मक क्रिकेट खेल रहे हैं : मार्क वॉ

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2017 (18:04 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाजी मार्क वॉ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी शैली की आलोचना करते हुए कहा है कि वे अपनी एकाग्रता से भटक गए हैं इसलिए नकारात्मक बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट बेंगुलरु टेस्ट के पहले दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर शॉट नहीं खेल पाए और वे 12 रन पर पगबाधा आउट करार दिए गए। 
मार्क वॉ ने कहा कि विराट का दिमाग इस समय काम नहीं कर रहा है। वे अपने खेल पर एकाग्रता नहीं रख पा रहे हैं। 2 नजदीकी क्षेत्ररक्षकों के कारण वे ज्यादा परेशानी में दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास 2 नजदीकी क्षेत्ररक्षकों के कारण वे नकारात्मक क्रिकेट खेल रहे हैं और इसका असर टीम पर पड़ रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद से भारतीय कप्तान खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वे पिछली 3 पारियों में मात्र 25 रन ही बना सके हैं। 
 
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि विराट यह सोच रहे है कि यदि बल्ले ने गेंद को छुआ तो कैच कर लिए जाएंगे जबकि बल्लेबाज को इस सोच के साथ मैदान पर नहीं उतरना चाहिए। उनकी नकारात्मकता का टीम पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।  भारतीय कप्तान ने पहले मैच के बाद कहा था कि उनकी टीम को अब ज्यादा मेहनत करना होगा लेकिन खुद कप्तान इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख