विराट कोहली ने जयसूर्या को पीछे छोड़ा, धोनी के 300 वनडे

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (18:48 IST)
कोलंबो। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में गुरुवार को शानदार 131 रन ठोंककर एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया और तीसरे नंबर पर पहुंच गए।
         
विराट का 193 मैचों में यह 29वां शतक है। उन्होंने मात्र 96 गेंदों पर 131 रन की पारी में 17 चौके और दो छक्के लगाए। विराट इस मैच से पहले तक जयसूर्या की बराबरी पर थे, जिनके 433 मैचों में 28 शतक हैं। विराट से आगे अब ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और हमवतन सचिन तेंदुलकर हैं।
       
पोंटिंग ने 375 मैचों में 30 शतक और सचिन ने 463 मैचों में 49 शतक बनाए हैं। विराट जिस गति  से शतक बना रहे हैं, उससे सचिन का रिकॉर्ड ज्यादा दूर नहीं लगता है। विराट ने इसी के साथ मौजूदा वर्ष में  इंग्लैंड के जो रूट और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस को वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी  पीछे छोड़ दिया है। 
       
विराट के इस सत्र में 17 मैचों में 907 रन हो गए हैं जिनमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। डू प्लेसिस के 16 मैचों में 814 रन और रूट के 14 मैचों में 785 रन हैं।
      
इस बीच अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में उतरने के साथ अपने शानदार  करियर में 300 वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बन  गए हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (463), राहुल द्रविड़ (340), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334), सौरव गांगुली (308) और युवराज सिंह (301) हैं। 
       
धोनी ने इस मैच को मिलाकर अब तक 300 मैचों में 9657 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं। इसमें नाबाद 183 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ है, जो उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर वनडे में श्रीलंका के खिलाफ ही बनाई थी।   
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख