विराट कोहली शीर्ष 10 वनडे रैंकिंग में अकेले भारतीय

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2017 (20:34 IST)
दुबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में अपनी जगह बरकरार रखने वाले एकमात्र भारतीय हैं। अन्य भारतीयों में रोहित शर्मा को 12वां, महेन्द्र सिंह धोनी को 13वां स्थान मिला है, जबकि शिखर धवन खिसककर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
                            
वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने 874 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर (871) को दूसरा और विराट को 852 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल है। अन्य भारतीयों में रोहित शर्मा को 12वां, महेन्द्र सिंह धोनी को 13वां स्थान मिला है जबकि शिखर धवन खिसककर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
             
गेंदबाजों में निराशाजनक तरीके से एक भी भारतीय शीर्ष 10 में स्थान नहीं बना पाया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भारतीयों में लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल 11वें स्थान के साथ सबसे ऊंची रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ी हैं। अमित मिश्रा 13वें तथा स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 18वें स्थान पर हैं।
               
ऑलराउंडरों में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने से दो अंकों का लाभ हुआ और वह 112 अंकों के साथ पांचवीं रैंकिंग की टीम बन गई है। दक्षिण अफ्रीका 122 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया 117 अंकों स्थान ऊपर चौथे स्थान पर है। (वार्ता)के साथ दूसरे और भारत 117 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 114 अंकों के साथ इंग्लैंड से एक स्थान ऊपर चौथे स्थान पर है। (वार्ता)

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

IPL Playoff में बैंगलुरू ने बनाई जगह, चेन्नई को नहीं छूने दिया 200 रनों का आंकड़ा

IPL Playoff के लिए बैंगलूरू को चेन्नई को 201 रनों तक रोकने की जरूरत

शीर्ष पर काबिज कोलकाता को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान

CSK vs RCB चेन्नई ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)

सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत

अगला लेख