Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट कोहली बने तीन सीरीज में 600 रन बनाने वाले पहले भारतीय

हमें फॉलो करें विराट कोहली बने तीन सीरीज में 600 रन बनाने वाले पहले भारतीय
, मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (18:05 IST)
नई दिल्ली। भारत के नए रिकॉर्ड पुरुष बनते जा रहे कप्तान विराट कोहली तीन अलग-अलग सीरीज में 600 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट के शानदार करियर में यह तीसरा मौका है जब उन्होंने एक सीरीज में 600 रन पूरे किए हैं।
           
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ यहां फिरोज़शाह कोटला मैदान में पहली पारी में 243 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उन्होंने 50 रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। विराट के शानदार करियर में यह तीसरा मौका है जब उन्होंने एक सीरीज में 600 रन पूरे किए हैं।
         
इस सीरीज में उनके 615 रन हो गए हैं। विराट ने कोलकाता के पहले टेस्ट में पांच और नाबाद 104 रन, नागपुर में दूसरे टेस्ट में 213 रन और फिरोजशाह कोटला के तीसरे टेस्ट में 243 रन और 50 रन बनाए हैं। इस मैच के दोहरे शतक के साथ विराट ने कप्तान के रूप में छह दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड पहले ही बना लिया था।
          
विराट ने इससे पहले 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 692 रन और 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे। भारतीय टेस्ट इतिहास में सुनील गावस्‍कर और राहुल द्रविड़ इससे पहले ऐसे दो खिलाड़ी थे जिन्होंने दो बार यह कारनामा किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2020 से पहले नहीं मिलेगा दिल्ली को मैच