खेल की दुनिया के डोनाल्ड ट्रंप हैं कोहली : ऑस्ट्रेलियाई मीडिया

Webdunia
बुधवार, 22 मार्च 2017 (09:14 IST)
नई दिल्ली। रांची में तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने एक फिर से भारतीय कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधते हुए उन्हें खेल की दुनिया का डोनाल्ड ट्रंप बताया है। 
               
'द डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित एक लेख में भारतीय कप्तान विराट की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की गई है। अखबार के लेख में लिखा है, 'विराट खेल की दुनिया के डोनाल्ड ट्रंप बन गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की तरह ही विराट ने भी हर चीज के लिए मीडिया को दोषी ठहराना शुरू कर दिया है।' 
              
हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, ऑस्ट्रेलियाई टीम का सपोर्टिंग स्टॉफ है और भारत को उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अब तक हुए तीन मैचों के दौरान खेल से ज्यादा विवाद सुर्खियों में रहे हैं। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख