होनी है सफेद गेंद से जंग, कोहली ने लाल गेंद से आजमाए हाथ

Webdunia
शनिवार, 10 जून 2017 (18:11 IST)
लंदन। भारतीय टीम में कोई ऐसा अन्य खिलाड़ी नहीं है जो अपनी बल्लेबाजी पर विराट कोहली से अधिक मेहनत करे। भारतीय कप्तान को ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंदों पर कुछ परेशानी हो रही थी और इसलिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यहां लाल ड्यूक गेंद से अभ्यास किया। 
 
कोहली बीच वाली नेट पर पहुंचे जहां पर क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर, थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने उन्हें थ्रोडाउन पर अभ्यास कराया। बांगड़ इस बीच टेस्ट मैचों में उपयोग की जाने वाली लाल ड्यूक गेंद से थ्रोडाउन करा रहे थे। वन-डे से पहले अमूमन लाल गेंद से बल्लेबाज अभ्यास नहीं करते हैं। 
 
लाल गेंद हवा में अधिक स्विंग होती है और इसलिए कोहली ने उस पर अभ्यास किया। सफेद गेंद अधिक स्विंग नहीं होती और अगर कोई स्विंग गेंदबाजी के सामने अभ्यास करना चाहता है तो वह लाल गेंद का उपयोग करता है। श्रीधर और राघवेंद्र ने हालांकि सफेद गेंद से थ्रोडाउन किया। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख