17 पारियों बाद 70 से ज्यादा रन बनाए कोहली ने, शतक चूके पर वामिका और द्रविड़ को दिया बर्थडे गिफ्ट

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (20:39 IST)
विराट कोहली ने आज जो खेल दिखाया वह एक विशुद्ध टेस्ट बल्लेबाज खेलता है। विराट कोहली अपनी पारी के दौरान 92 प्रतिशत कंट्रोल में दिखे। आज उनकी बेटी वामिका और उनके कोच द्रविड़ का जन्मदिन भी था और लगा कि वह आज यह पारी इन दोनों को समर्पित करेंगे।

हालांकि विराट कोहली एक बार फिर शतक बनाने में नाकाम रहे लेकिन आज पूरे दिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने डटे रहे। भारत का स्कोर दो विकेट पर 33 रन था। तब कोहली और पुजारा क्रीज पर उतरे और दोनों ने पारी को संभाला।

कवर ड्राइव पर खोला खाता और फैंस हुए दिवाने

कोहली को खाता खोलने में 15 गेंद लगी लेकिन इंतजार का फल अच्छा रहा और फिर उन्होंने बायें हाथ के तेज गेंदाज मार्को जेनसन पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगायी।

भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में चेतेश्वर पुजारा (77 गेंद में 43 रन) और अजिंक्य रहाणे (12 गेंद में नौ रन) के विकेट गंवाकर 66 रन जोड़े।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तेज गेंदबाजों विशेषकर कागिसो रबाडा की तेज तर्रार गेंदों का डटकर सामना किया जिससे टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चाय तक चार विकेट गंवाकर 141 रन बना लिये। कप्तान विराट कोहली इस समय भी सिर्फ 29 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाकर खेल रहे थे।

अंतिम सत्र में पूरा किया 28वां टेस्ट अर्धशतक

आखिरकार विराट कोहली का अर्धशतक अंतिम सत्र में पूरा हुआ। यह उनके करियर का 28वां अर्धशतक था। वह जैसे जैसे आगे बढ़ रहे थे दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे।

एक समय आया जब गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रीज पर विराट कोहली का साथ निभाने आए। फैंस को लगा कि विराट कोहली पहली बार पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से शतक का लंबा इंतजार आज पूरा कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख