विराट कोहली के 2017 में 1000 रन पूरे

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (18:54 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2017 में एकदिवसीय क्रिकेट में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। उनके करियर में यह 5वां मौका है, जब वे 1 कैलेंडर वर्ष में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। विराट के इस साल 18 मैचों में 92.45 के औसत से 1,017 रन हो गए हैं जिनमें 4 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं।
 
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के आखिरी 2 मैचों में शतक जमाते हुए 2017 में सबसे पहले 1,000 रन पूरे कर डाले। विराट के इस साल 18 मैचों में 92.45 के औसत से 1,017 रन हो गए हैं जिनमें 4 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं।
 
इस साल उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी दक्षिण अफ्रीका के फॉफ डू प्लेसिस हैं जिन्होंने 16 मैचों में 814 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के जो रूट ने 14 मैचों में 785 रन बनाए हैं। भारतीय ओपनर शिखर धवन ने इस साल 700 रन और रोहित शर्मा ने 600 रन पूरे कर लिए हैं। 
 
विराट ने इससे पहले 2011 में 1,381, 2012 में 1,026, 2013 में 1,268 और 2014 में 1,054 रन बनाए थे। यह 5वां मौका है, जब उन्होंने 1,000 रन का आंकड़ा पार किया है। विराट को इस साल घरेलू जमीन पर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है जिसमें उनके पास अपने साल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा।
 
भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में नाबाद 110 रन बनाए, जो उनका 30वां वनडे शतक था। विराट इसके साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी पर आ गए हैं। पोंटिंग के 375 मैचों से 30 शतक है, जबकि विराट ने 194 मैचों में ही 30 शतक बना डाले हैं। विराट के आगे अब सचिन तेंदुलकर का 49 शतक का विश्व रिकॉर्ड है। (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख