विराट कोहली लगातार दूसरे साल टॉप पर, शाहरुख पांचवें पायदान पर लुढ़के

Webdunia
गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (20:33 IST)
मुंबई। एक रिपोर्ट में में यह दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाले भारतीय शख्सियतों की सूची में लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष स्थान पर हैं। वर्ष 2018 में उनकी ब्रांड वैल्यू 18 प्रतिशत चढ़कर 17.09 करोड़ डॉलर हो गई। शीर्ष दस शख्सियतों में शामिल शाहरुख खान इस बार पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले वह दूसरे पायदान पर थे।
 
वैश्विक मूल्यांकन से जुड़ी कंपनी डफ एंड फेल्प्स ने भारत के सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाले लोगों की अपनी सूची के चौथे संस्करण में कहा है कि कोहली ने नवंबर, 2018 तक 24 ब्रांडों का प्रचार किया। 
 
कोहली के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का स्थान आता है। उन्होंने पिछले साल के मुकाबले एक पायदान की छलांग लगाई है। उनकी ब्रांड वैल्यू 10.25 करोड़ डॉलर आंकी गई है। नवंबर, 2018 तक 21 कंपनियों का प्रचार कर रही थीं। कोहली और दीपिका ही मात्र दो ऐसे भारतीय शख्सियत हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 10 करोड़ डॉलर से ऊपर रही। 
 
इस सूची में शामिल शीर्ष 20 शख्सियतों की ब्रांड वैल्यू 87.7 करोड़ डॉलर आंकी गई है, जिनमें शीर्ष दस लोगों की ही भागीदारी 75 प्रतिशत से अधिक है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और दीपिका के पति रणवीर की रैंकिंग भी बेहतर हुई है और ये दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दोनों की ब्रांड वैल्यू 6.73 करोड़ डॉलर और 6.3 करोड़ डॉलर आंकी गई है।
 
अभिनेता शाहरुख खान को नुकसान उठाना पड़ा है और वह 6.07 करोड़ डॉलर के साथ दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। डफ एंड फेल्प्स के प्रबंध निदेशक अविरल जैन ने कहा, शीर्ष 20 शख्सियतों की सूची में बॉलीवुड का दबदबा है लेकिन उन्हें खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिली है। कोहली, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और पीवी सिंधू की ब्रांड वैल्यू 24.1 करोड़ डॉलर रही जो 87.7 करोड़ डॉलर का 27 प्रतिशत है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख