ICC रैंकिंग में स्मिथ के करीब पहुंचे विराट कोहली, मयंक अग्रवाल पहली बार टॉप 10 में

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (17:31 IST)
दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के टेस्ट में शतक जमाकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में स्टीवन स्मिथ (Steven Smith) के करीब पहुंच गए जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) पहली बार शीर्ष 10 में आ गए।
 
विराट कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं, जिन्होंने कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन बनाए। उनके और स्टीवन स्मिथ के बीच अब 3 अंक का ही अंतर रह गया है।
इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले अग्रवाल एक पायदान चढकर 10वें स्थान पर पहुंच गए। शीर्ष 10 में वह चौथे भारतीय हैं। चेतेश्वर पुजारा (791) चौथे और अजिंक्य रहाणे (759) 5वें स्थान पर हैं।
 
इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स भी 3 पायदान चढकर शीर्ष 10 में पहुंच गए। बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम चार पायदान चढकर 26वें स्थान पर हैं जिन्होंने कोलकाता टेस्ट में 74 रन बनाए।

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने करियर के सर्वोच्च अंक हासिल किए। ईशांत 716 अंक लेकर 17वें स्थान पर हैं जबकि उमेश 672 अंक के साथ 21वें स्थान पर हैं।
 
स्पिनर आर अश्विन 772 अंक लेकर 9वें स्थान पर हैं, वहीं फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह एक पायदान खिसककर 5वें स्थान पर हैं। रवीन्द्र जडेजा हरफनमौलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर शीर्ष पर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख