विराट, रोहित और रहाणे ने दी सैनिकों को दिवाली की बधाई

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (18:49 IST)
नई दिल्ली। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली, बल्लेबाज रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सैनिकों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं।
तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने एक वीडियो संदेश के जरिए सैनिकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। विराट ने खुद ही एक वीडियो शूट कर जवानों के नाम अपने संदेश में कहा कि मैं जानता हूं कि परिवार से दूर रहना कितना मुश्किल होता है और जिस तरह से आप लोग देश की रक्षा में लगे हैं, हम उसका सम्मान करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं और पूरा देश आपके साथ खड़ा है। जय हिन्द।
 
न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज में टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित ने कहा कि यह केवल आप ही हैं जिनकी बदौलत हम सड़कों पर सुरक्षित चल सकते हैं और दिवाली मना सकते हैं। हमें आप पर गर्व है।
 
रहाणे ने भी इसी तरह अपना वीडियो संदेश दिया कहा कि आप सभी हमारे हीरो हैं और जब भी आप लोगों का जिक्र होता है, हमें आप पर गर्व महसूस होता है। हमारी ओर से दिवाली की शुभकामनाएं! (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख