गावस्कर की बराबरी करने से एक कदम दूर विराट

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2017 (22:48 IST)
गाले। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपना 17वां टेस्ट शतक और कप्तान के रूप में अपना 10वां शतक बनाने के साथ महान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक कदम दूर रह गए हैं। भारतीय कप्तानों में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में विराट अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं।  
         
विराट ने लंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को भारत की दूसरी पारी में नाबाद 103 रन बनाए। विराट का कप्तान के रूप में 44 पारियों में यह 10वां शतक था। गावस्कर ने कप्तान रहते 74 पारियों में 11 शतक बनाए थे। 
         
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कप्तान के तौर पर 68 पारियों में नौ शतक बनाए थे जबकि टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कप्तान रहते 43 पारियों में सात शतक बनाए थे। भारतीय कप्तानों में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में विराट अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं। 
 
विराट के कप्तान के तौर पर 2478 रन हो गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान नवाब पटौदी (2424) को पीछे छोड़ दिया है। विराट से आगे सौरभ गांगुली (2561), अजहरुद्दीन (2856), गावस्कर (3449) और महेंद्र सिंह धेानी (3454) हैं। विराट ने अपने 58वें टेस्ट में 17वें शतक के साथ गांगुली (16 शतक) को पीछे छोड़ दिया है। वे अब दिलीप वेंगसरकर और वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी पर आ गए हैं। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख