वीरेन्द्र सहवाग ने आज के दिन करोड़ों भारतीयों को दी थी यह खुशी, क्रिकेट की दुनिया मना रही है जश्न

Webdunia
गुरुवार, 29 मार्च 2018 (12:56 IST)
भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के लिए 29 मार्च का दिन खास है। इस दिन को वे कभी नहीं भूलना चाहेंगे, वे ही क्यों भारतीय क्रिकेट का हर प्रशंसक सहवाग के लिए इस दिन को याद रखता है। आज ही के दिन सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में अपना तिहरा शतक लगाया था। यह पहला मौका था जब भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी बल्लेबाज़ ने तिहरा शतक लगाया हो।
 
 
29 मार्च 2004 को सहवाग टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे। सहवाग ने 2004 में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में बनाया। सहवाग के सामने इस मैच में शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक, मोहम्मद समी, अब्दुल रज्जाक जैसे गेंदबाज थे, जिनकी सहवाग ने खूब धुनाई की। यहीं पर सहवाग को 'मुल्तान का सुल्तान'  नाम मिला। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपना यह तिहरा शतक सकलैन की गेंद पर छक्का जड़कर पूरा किया। 
 
उन्होंने तब वीवीएस लक्ष्मण के 281 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ का सर्वोच्च स्कोर बनाया। तिहरा शतक बनाने के साथ ही सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 336 रनों की साझेदारी हुई थी जो भारत की तरफ से नया रिकॉर्ड था। 
 
मुल्तान में तिहरा शतक जड़ने के ठीक चार साल बाद 28 मार्च 2008 को सहवाग ने एक बार फिर यह कारनामा कर दिखाया। इस बार दक्षिण अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों को सहवाग के बल्ले ने धुनाई की और 319 रन बनाए। सहवाग इसके बाद एक बार फिर 4 दिसंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने की दहलीज पर थे, लेकिन 293 रन पर आउट हो गए और केवल सात रनों से यह कारनामा करने से चूक गए। सर डॉन ब्रैडमैन भी अपने करियर के दौरान एक बार 299 पर नॉट आउट रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

जस्टिन लैंगर ने यह कह कर बता दिया वह नहीं है टीम इंडिया के कोच की दौड में

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

IPL Bidding में RCB द्वारा चुने जाने से पहले क्रिकेट छोड़ने का मन बना रहा था यह स्पिनर

IPL Playoffs से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद के क्लासेन कीपर का फॉर्म में आना है टीम के लिए बड़ी खुशखबरी

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अगला लेख