टी20 वर्ल्ड कप में 58 रन से हारने के बाद जानें क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत कौर

WD Sports Desk
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (12:19 IST)
IND vs NZ Women's T20 World Cup :  भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने शुक्रवार को  महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली 58 रन की हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।
 
भारतीय टीम 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। एक भी खिलाड़ी 20 रन का स्कोर नहीं बना सकीं।
 
हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आगे बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हर मैच महत्वपूर्ण है। ’’

ALSO READ: Women T20I World Cup: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया
<

Harmanpreet Kaur addressed India’s disappointing loss to New Zealand.#INDvsNZ #HarmanpreetKaur #TeamIndia pic.twitter.com/0z6SzhvnWZ

— OneCricket (@OneCricketApp) October 5, 2024 >
वह इस बात से सहमत नहीं थीं कि धीमी पिच पर 161 रन का लक्ष्य मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार 160-170 रन के लक्ष्य का पीछा किया है। हम इसे बनाने की उम्मीद कर रहे थे। हम जानते थे कि किसी को बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे। ’’
 
भारतीय टीम अब रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी और हरमनप्रीत को लगता है कि उनकी टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत दर्ज करेगी।

ALSO READ: ग्वालियर में भारत बांग्लादेश मैच में मंडराया खतरा, चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस
उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि यह ग्रुप बेहतर करने में सक्षम है। यह वैसी शुरुआत नहीं थी जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे। लेकिन हमें यहां से आगे बढ़ना होगा।’’
 
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहीं न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा, ‘‘मुझे अपनी इस टीम पर वास्तव में गर्व है। लोग हमारे हाल के परिणामों के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन भारत जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ़ खेलना और ऐसा प्रदर्शन करना, मैं खुश हूं।’’  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

ग्वालियर में भारत बांग्लादेश मैच में मंडराया खतरा, चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस

Women T20I World Cup: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया

अंपायर ने न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर को आउट नहीं दिया, INDvsNZ मैच में हुआ विवाद (Video)

महिला टी-20 विश्वकप: द. अफ्रीका ने वेस्टइंडज को रिकॉर्ड 10 विकेट से हराया

अगला लेख