जब स्टीव स्मिथ के टिप्स से युवा रियान पराग को मिली रणजी ट्रॉफी में मदद

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (19:16 IST)
नई दिल्ली। असम के युवा ऑल राउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ द्वारा दी गई टिप्स का फायदा रणजी ट्रॉफी खेलते हुए मिला। 
 
पृथ्वी शॉ की विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम के अहम सदस्य रियान ने पिछले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनके लिए सबसे अच्छी चीज स्मिथ की लाल गेंद के क्रिकेट के लिए दी गई बल्लेबाजी टिप्स रही। 
 
रियान ने कहा, ‘निश्चित रूप से मैंने स्टीव और जोस बटलर से काफी बातें की थीं। उन्होंने आईपीएल के दौरान मेरी काफी मदद की थी। जब आप स्मिथ जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करते हो और 30,000 से ज्यादा लोग आपको देखते हैं तो यह काफी कठिन हो जाता है। 
 
वह मुझे सलाह देते कि संयमित रहो और दबाव के बारे में ज्यादा मत सोचो।’रियान ने उनकी इस सलाह की बदौलत रणजी सत्र में असम के लिए 492 रन जुटाए जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल थे। 
 
उन्होंने अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 12 विकेट भी चटकाए। स्मिथ का बहुत सारी गेंदों को छोड़ना हालांकि देखने वालों को नहीं लुभाता लेकिन इसके खेल में काफी फायदे होते हैं।इस साल बारहवीं की परीक्षा देने वाले रियान ने कहा, ‘मुझे स्टीव का गेंद को छोड़ने का तरीका पसंद है। 
 
आप जब गेंद को देखते हो तो आपको सोचना होता कि वह ऐसे गेंद क्यों फेंकता है। इसकी वजह क्या है। गेंद को छोड़ना मुश्किल कला है जिसका वह महारती है। सौभाग्य से मैंने रणजी सत्र में इसका कुछ इस्तेमाल किया।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख