Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एमएस धोनी के संन्यास पर पत्नी साक्षी ने तोड़ी चुप्पी

हमें फॉलो करें एमएस धोनी के संन्यास पर पत्नी साक्षी ने तोड़ी चुप्पी
, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (17:02 IST)
नई दिल्ली। आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने धोनी के संन्यास लेने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को धोनी के साथ उनकी 2016 टी-20 विश्वकप की तस्वीर अपने ट्विटर पर पोस्ट की थी जिसके बाद यह अफवाह फैल गई कि धोनी संन्यास की घोषणा करने वाले हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर यह खबर भी गरमा गई कि धोनी मुंबई में शाम 7 बजे संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करने वाले हैं। हालांकि गुरुवार को ही मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस खबर को खारिज कर दिया था।
webdunia

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान धोनी के संन्यास की खबरों को खारिज करते हुए मशहूर सीरीज ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ के एक किरदार का डायलॉग ट्वीट करते हुए कहा, 'नॉट70डे'। उल्लेखनीय है कि धोनी की जर्सी का नंबर 7 है।

वही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली धोनी की पत्नी साक्षी ने भी ट्वीट कर कहा कि इसे अफवाह कहते हैं। इससे पहले प्रसाद ने कल पत्रकारों से कहा कि धोनी के संन्यास लेने की कोई खबर नहीं है और यह गलत खबर है।

गौरतलब है कि विश्वकप के बाद से धोनी अभी तक मैदान में खेलने नहीं उतरे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी उनका चयन नहीं किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एंड्रयू स्ट्रास ईसीबी क्रिकेट समिति के चेयरमैन नियुक्त