रणजी ट्रॉफी के लिए ऋद्धिमान साहा को मिला इस राज्य का सहारा

Webdunia
रविवार, 10 जुलाई 2022 (17:01 IST)
अगरतला:बंगाल के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा 2022-23 के घरेलू सत्र में त्रिपुरा की तरफ़ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही वह टीम के मेंटॉर की भूमिका भी निभाएंगे। शुक्रवार को अगरतला में उन्होंने करार पर हस्ताक्षर किया। संभावना है कि उन्हें कप्तान भी बनाया जाएगा।

साहा पिछले एक महीने के अधिक समय से त्रिपुरा के साथ बातचीत के दौर में थे। पिछले महीने के अंत में बंगाल क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद चीजें बस औपचारिक ही रह गईं थी। वह आगामी सीज़न से पहले लगने वाली तैयारी कैंप में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जो सितंबर में शुरू होने की संभावना है।

37 वर्षीय साहा ने 122 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.98 की औसत से 6423 रन बनाए हैं। इसमें उनके 40 टेस्ट के करियर में 30 के क़रीब के औसत से बनाए गए 1354 रन भी शामिल हैं। वह अब तक 13 शतक और 38 अर्धशतक लगा चुके हैं।

साहा ने आखिरी बार नवंबर में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा साफ़ कह दिया गया था कि वे भविष्य की तरफ़ देख रहे हैं। इसके बावज़ूद साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलते रहने की इच्छा व्यक्त की थी। वह वर्तमान में आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, जिसके लिए उन्होंने 11 पारियों में 132.32 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे।

पिछले सीज़न में, त्रिपुरा ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए 50 ओवरों की विजय हजारे ट्रॉफ़ी के नॉकआउट में जगह बनाई थी। हालांकि वे सैयद मुश्ताक अली टी 20 के नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गए थे। रणजी ट्रॉफ़ी में उन्हें तीन मैचों में सिर्फ़ एक अंक मिला था।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

क्या अगले साल मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के मुख्य कोच ने किया खुलासा

परवीन के निलंबन से भारत ने गंवाया ओलंपिक कोटा, 57 किग्रा में फिर से होगी कोटा हासिल करने की कोशिश

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

IPL 2024 का आखिरी मैच हारकर मुंबई 10वीं रैंक पर हुई खत्म, लखनऊ ने 18 रनों से हराया

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

अगला लेख