WTC फाइनल: बारिश के बाद मैदान पर छाए भारतीय गेंदबाज, लंच तक न्यूजीलैंड 135/5

Webdunia
मंगलवार, 22 जून 2021 (17:57 IST)
साउथम्पटन में आज टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पांचवें दिन का आगाज हो गया है। पांचवें दिन के पहले सत्र का खेल पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से न सिर्फ कीवी टीम को परेशानी में डाला बल्कि फैंस को भी खासा मनोरंजित किया।

दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने 101/2 के आगे से की थी और आज टीम को कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, शमी ने ऐसा होने न दिया। उन्होंने लगातार अपनी लाइन लेंग्थ से टेलर को परेशानी में डाला और उनको आउट करने में सफल रहे।

टेलर 37 गेंदों पर सिर्फ 11 का स्कोर करके आउट हुए। उनके बाद हैनरी निकोलस को इशांत शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इशांत ने निकोलस को सात के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया और मैच में जान फूंक दी।

शमी अभी भी अपनी लय में नजर आ रहे थे। टेलर के विकेट के बाद उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट खेल रहे बीजे वाटलिंग को आउट कर मैदान पर सनसनी फैला दी। शमी ने वाटलिंग को 1 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया और टीम इंडिया को पांचवीं सफलता दिलाई।

 पहले सत्र का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 135 रन रहा। कीवी टीम अभी भी भारत से 82 रन पीछे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख