युवराज ने ट्वीट कर बढ़ाया जख्मी पंत का हौसला, शेयर की साथ में तस्वीर

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (14:36 IST)
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से मुलाकात करने के बाद कहा कि यह चैंपियन खिलाड़ी फिर से अपनी चमक बिखेरेगा। युवराज ने भी कैंसर से उबरने के बाद शानदार वापसी की थी और वह जानते हैं कि इस तरह की परिस्थितियों से कैसे आगे बढ़ना होता है। वनडे विश्व कप 2011 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद युवराज को पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। युवराज ने अमेरिका में इलाज कराया और फिर भारतीय टीम में वापसी की।
 
युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया,‘‘अभी छोटे-छोटे कदम। यह चैंपियन फिर से अपनी चमक बिखेरेगा। उससे मिलना और उसके साथ हंसना अच्छा लगा। क्या सकारात्मक सोच वाला और हमेशा हंसने वाला लड़का है। ईश्वर आपको और शक्ति प्रदान करें ऋषभ पंत।’’ पंत ने हाल में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह तरणताल के करीब टहलते हुए दिख रहे थे।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख