महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट करियर के बारे में 10 बातें (Mahendra Singh Dhoni)

(वेबदुनिया डेस्क)

Webdunia

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में 10 बातें, जो आप जानना चाहते हैं।

FILE



* महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रनों की यादगार पारी खेली। यह इसी मैदान पर धोनी ने दिसंबर 2005 में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। तब कप्तान राहुल द्रविड़ थे। धोनी ने इस मैच में 30 रनों की पारी खेली थी, जो भारत की तरफ से मैच में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

* चेन्नई में 224 रनों की पारी के साथ ही धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार शतक जमाया।

* धोनी ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में धोनी की 148 रनों की पारी के अलावा सभी शतक भारत में बने हैं।

* धोनी अब तक पांच बार नर्वस ना इ नटीज़ का भी शिकार हो चुके हैं। इनमें दो बार नागपुर में 99 और 98 के स्कोर पर आउट हुए हैं।

* अपने करियर के 74 टेस्ट मैचों के दौरान धोनी 75 छक्के लगा चुके हैं, जबकि उन्होंने अब तक 436 चौके मारे हैं।

* चेन्नई में 224 रन : भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भ‍ी विकेट कीपर और कप्तान यह सबसे बड़ा स्कोर है।

* धोनी टेस्ट में 8 बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।

* धोनी अब तक तीन बार स्टम्पिंग आउट हो चुके हैं।

* अपने टेस्ट करियर में धोनी ने सिर्फ दो बार नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी की है। वे अधिकतर 6वें, 7वें और 8वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]