विश्व स्तरीय आयोजनों से भारत की साख बढ़ेगी:धोनी

Webdunia
सोमवार, 16 अगस्त 2010 (10:10 IST)
FILE
विवाद और भ्रष्टाचार के कथित आरोपों के बावजूद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उम्मीद जतायी कि 3 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में होने वाले होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से देश की साख बढ़ेगी।

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर कथित रूप से भ्रष्टाचार और स्टेडियम के निर्माण में देरी से काफी नुकसान पहुँच रहा है, जिसके कारण कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हालातों का जायजा लेने के लिए आवश्यक बैठक बुलाई है।

भारत के 64वें स्वतंत्रता दिवस पर धोनी ने कहा कि देश को सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों की सफल मेजबानी के लिए ही नहीं बल्कि अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप के सफल आयोजन की कोशिश करनी चाहिए।

धोनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए काफी अहमियत रखता है। यह हमारा 64वाँ स्वतंत्रता दिवस है और खेल जगत में होने के नाते मैं अब से एक साल के अंदर देश में होने वाले दो बड़े टूर्नामेंटों के सफल होने की कामना करता हूँ।

उन्होंने कहा कि एक तो राष्ट्रमंडल खेल और दूसरा क्रिकेट विश्व कप। उम्मीद है कि हम इनकी सफल मेजबानी करेंगे, जिससे हमारे देश की साख बढ़ेगी। क्रिकेट विश्व कप अगले साल फरवरी में शुरू होगा। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे