भारत में मिले 1.6 अरब साल पुराने 'पौधे'

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2017 (11:25 IST)
भारत में 1.6 अरब साल पुराने जीवाश्म मिले है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दिखने में लाल शैवाल जैसे ये जीवाश्म दुनिया के अब तक के सबसे पहले पौधे हो सकते हैं।
पीएलओएस बायोलॉजी जनरल में प्रकाशित एक शोधपत्र के अनुसार, अभी तक ज्ञात सबसे पुराने शैवाल 1.2 अरब साल पुराने हैं, जो कैनेडियन आर्कटिक से मिले थे। वैज्ञानिकों के बीच इस बात को लेकर बहस रही है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत कब हुई, लेकिन इस बारे में मोटे तौर पर वे एकमत हैं कि लगभग 60 करोड़ साल पहले बहुकोशकीय संचरना बनने लग गई थीं।
 
भारत में मिले ताजा जीवाश्म की रिपोर्ट के लेखक और स्वीडिश म्यूजियम ऑफ नेचुरल साइंस में जीवाश्मशास्त्र के मानद प्रोफेसर स्टेफान बेंगस्टन कहते हैं कि अब विशेषज्ञों को जीवन वृक्ष को फिर से लिखना पड़ सकता है। वह कहते हैं, "जीवन की शुरुआत उससे कहीं पहले हो चुकी थी जितना हम समझते हैं।"
 
ताजा जीवाश्म में विश्लेषण करने के लिए कोई डीएनए नहीं बचा है। लेकिन संरचना को देख कर लगता है कि वह लाल शैवाल रहा होगा।
 
बेंगस्टन कहते हैं, "इतनी पुरानी चीज के बारे में आप कुछ भी शत प्रतिशत विश्वास से नहीं कह सकते, क्योंकि उसमें कोई डीएनए नहीं बचा है। लेकिन उसकी संरचना और बनावट लाल शैवाल जैसी है।" वैज्ञानिकों का कहना है कि बेहद छोटे इन बहुकोशकीय जीवाश्मों में एक तो धागे जैसा लिखता है जबकि दूसरा गोल बल्ब जैसा है। ये जीवाश्म मध्य भारत के चित्रकूट में एक चट्टान की तलछटी में मिला।
 
पृथ्वी का निर्माण 4.5 अरब साल पहले हुआ था। ऐसे प्रमाण हैं जो इशारा करते हैं कि पहली बार जीवन की शुरुआत 3.7 से 4.2 अरब साल पहले समुद्री बैक्टीरिया के रूप में हुई थी। इसके बहुत बाद समंदर में आदिकाल के पौधे और अन्य जीव अस्तित्व में आए।
 
बेंगस्टन कहते हैं कि जिस समय के ये जीवाश्म हैं उस समय पृथ्वी की सतह लगभग बंजर थी, जीवन अति सूक्ष्म स्वरूप में मौजूद था और पर्यावरण में आज के मुकाबले सिर्फ एक से दस प्रतिशत ही ऑक्सीजन थी।
 
पृथ्वी पर जीवन में पौधों की बहुत बड़ी भूमिका है। प्रकाश संश्लेषण में पौधे सूरज की रोशनी को रासायनिक ऊर्जा में बदलते हैं। इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन भी तैयार होती है। इस तरह पौधों के अस्तित्व में आने से ही पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को तैयार करने में मदद मिली।
 
- एके/एमजे (एएफपी, रॉयटर्स)
Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

अगला लेख