एक साथ मिले हजारों ब्लैक होल

Webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2016 (12:25 IST)
एक साथ हजारों ब्लैक होल, वैज्ञानिक अब तक इससे इंकार करते आये थे। लेकिन अब एक तारामंडल में आस पास मौजूद हजारों ब्लैक होल मिले हैं।
सरे यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तारों के एक बहुत बड़े समूह ग्लोबुलर क्लस्टर की खोज की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक उस ग्लोबलुर क्लस्टर के पीछे हजारों ब्लैक होल हैं। अपनी आकाशगंगा के केंद्र के करीब चक्कर काटने वाले तारों के समूह को ग्लोबुलर क्लस्टर कहा जाता है। ये तारे बेहद शक्तिशाली आपसी गुरुत्व बल के चलते एक समूह में रहते हैं। ताकतवर कंप्यूटर सिम्युलेशन के जरिये वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल खोज निकाले।
 
खोज के लीड ऑथर मिकलोस प्योटन के मुताबिक, "ब्लैक होलों को दूरबीन से देखना मुमकिन नहीं है क्योंकि कोई भी फोटॉन (प्रकाश का कण) उनसे बच नहीं पाता। ऐसे में ब्लैक होलों का पता लगाने के लिए हमने आस पास के इलाके में उनका गुरुत्वाकर्षण प्रभाव आंका। शोध और सिम्युलेशन के जरिये हमें उनकी स्थिति और उनके असर के बारे में कई सटीक संकेत मिले।"
 
ग्लोबुलर क्लस्टर NGC 6101m की खोज 2013 में हुई। खगोलविज्ञान की प्रतिष्ठित पत्रिका रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी में यह रिसर्च प्रकाशित हुई है। शोध के को-ऑथर प्रोफेसर मार्क गिलेस कहते हैं, "हमारा काम तारों और ब्लैक होल के रिश्ते के बारे में बुनियादी सवालों का जबाव दे सकेगा। अगर हमारा शोध सही निकला तो यह साफ हो जाएगा कि जहां ब्लैक होल आपस में मिलते हैं वहां ग्लोबुलर क्लस्टर्स बनते हैं।"
 
NGC 6101m के ज्यादातर ब्लैकहोल सूर्य से भी बड़े हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह ग्लोबुलर क्लस्टर 13 अरब साल से लगातार बदल रहा है। कोई बड़ा तारा जब बूढ़ा होकर अपने ही गुरुत्वबल के चलते ध्वस्त हो जाता है तो अद्भुत घटनाएं होती हैं। कुछ मामलों में ब्लैक होल का निर्माण होता है।
 
मिकलोस प्योटन मानते हैं कि उनकी टीम की खोज ब्लैक होलों के बारे में कई जानकारियां सामने लाएगी। खोज यह भी बता सकेगी कि ब्रह्मांड में ब्लैक होल कैसे छुपे रहते हैं।
 
रिपोर्ट: ओंकार सिंह जनौटी
Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

अगला लेख