सेक्स कैसे डराता है

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2016 (14:30 IST)
आपके लिए सेक्स क्या है? आनंद? राहत? मजा? कुछ लोगों के लिए सेक्स डर भी है। बहुत बड़ा डर। इससे लोग डरते हैं और दूर भागते हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के श्रीनी पिल्लै ने सेक्स के 7 बड़े डरों के बारे में लिखा है...
खराब परफॉर्मेंस का डर : सेक्स को लेकर यह सबसे आम डर है। लोगों को लगता है कि वह बिस्तर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
 
संतुष्ट न कर पाने का डर : लोगों को लगता है कि वह अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाएंगे और इस वजह से पार्टनर को खो बैठेंगे।
 
नजदीकी का डर : भावुक स्तर पर करीबी वाले लोग कई बार शारीरिक स्तर पर नजदीकियों से डरते हैं। इस वजह से वे व्यक्ति विशेष से सेक्स नहीं करते।
 
जिम्मेदारी से डर : बहुत से लोग सेक्स से इसलिए भागते हैं क्योंकि इसके साथ उन्हें पार्टनर की भावनात्मक जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।
 
निराश कर देने का डर : कुछ लोग कहते हैं कि मैं तो सेक्स नहीं करता या करती। इसके पीछे उनका यह डर होता है कि कहीं सामने वाला सेक्स की बात सुनकर निराश न हो जाए।
 
मौत का डर : फ्रांसीसी सेक्स को ‘एक छोटी मौत’ कहते हैं। सेक्स का चरम मरने जैसा अनुभव हो सकता है। और लोग उस छोटी सी मौत से इतना डरते हैं कि सेक्स से ही भागने लगते हैं।
 
समाज का डर : लोग क्या कहेंगे, यह डर जितना हम सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा बड़ा होता है। बहुत से लोग सेक्स से इसलिए भागते हैं कि किसी को पता चल गया तो क्या कहेगा।

संकट में फिटजी, करोड़ों कमा रही दूसरी कोचिंग कंपनियां

भागवत के वक्तव्य पर विवाद जो कहा नहीं

पाकिस्तान और भारत के बीच सिंधु जल संधि का विवाद कौन सुलझाएगा

पोप की 'होप', फ्रांसिस की एक इच्छा, जो अब तक अपूर्ण ही रही

क्या आप्रवासियों के लिए बुरे सपने जैसा है ट्रंप का आना

दिल्ली में जीत के बाद BJP में CM पद के चेहरे को लेकर चर्चा तेज

कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही, 2014 से दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी : अमित शाह

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, लोकसभा चुनाव की हार पर लगा मरहम

अगला लेख