Hanuman Chalisa

इंटरनेट के इस्तेमाल में चीन ने सबको पछाड़ा

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (10:37 IST)
चीन में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। पूरे यूरोप की जितनी आबादी है, चीन में उतने लोगों के पास इंटरनेट पहुंच चुका है।
चीन अव्वल : चीन में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 73.1 करोड़ हो गई है। अब चीन दुनिया में इंटरनेट उपभोक्ताओं के मामले में अव्वल है।
 
वृद्धि : चाइना इंटरनेट नेटवर्क इंफॉर्मेशन सेंटर के अनुसार 2016 में चीन में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या में 6.2 प्रतिशत का उछाल आया है।
 
मोबाइल में दुनिया : चीन में 2016 के दौरान मोबाइल फोन के जरिए इंटरनेट चलाने वाले लोगों की संख्या 69.5 करोड़ रही और यह लगातार बढ़ रही है।
 
कैशलेस : इंटरनेट के जरिए पेमेंट करने वालों की संख्या भी चीन में तेजी से बढ़ रही है। 2016 में 47.5 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट किया।
 
"इंटरनेट प्लस" : अर्थव्यवस्था में ऑनलाइन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए बीजिंग में “इंटरनेट प्लस” के नाम से खास प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है।
 
बंदिशें : चीन दुनिया के उन चंद देशों में से एक है जहां इंटरनेट पर सख्त सेंसरशिप लागू है। वहां लोग गूगल और फेसबुक जैसे बड़ी वेबसाइट नहीं देख सकते।
 
कारोबारी फायदा : इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से ई-कॉमर्स कंपनियों की चांदी हो रही है। 11 नवंबर को अलीबाबा की ऑनलाइन सेल में लोगों ने 17.8 अरब डॉलर का सामान खरीदा।
 
जीडीपी में योगदान : बड़े पैमाने पर इंटरनेट के इस्तेमाल का सीधा फायदा दुनिया की दूसरी सबसे बड़े अर्थव्यवस्था चीनी अर्थव्यवस्था को मिल रहा है।
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

लाखों भारतीय ट्रंप के H-1B visa बम से सीधे प्रभावित होंगे

बिहार : क्या फिर महिलाओं के भरोसे हैं नीतीश कुमार

भारत को रूस से दूर करने के लिए यूरोपीय संघ की नई रणनीति

इसराइल पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध का जर्मनी समर्थन करेगा?

भारतीय छात्रों को शेंगेन वीजा मिलने में क्या मुश्किलें हैं

सभी देखें

समाचार

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख