Hanuman Chalisa

दुनिया भर में क्या है सरोगेसी का हाल

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (11:41 IST)
सरोगेसी हर एक देश में किसी न किसी कारण के चलते चर्चा में रही है। इसे लेकर हर एक देश के अपने अलग नियम कायदे हैं।
 
 
भारत में कड़ा कानून
लोकसभा ने 19 दिसंबर 2018 को 'सरोगेसी रेगुलेशन बिल 2016' पास कर दिया। इस कानून के तहत कमर्शियल सरोगेसी पर रोक लग गई है। अब केवल परिवार के सदस्यों या करीबियों में ही कोई सरोगेट बन सकेगा और इसके लिए पैसों का लेनदेन नहीं हो सकेगा।
 
 
मुनाफा नहीं, मानवीय
कनाडा, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में सरोगेसी से मुनाफा नहीं कमाया जा सकता लेकिन मानवीय आधार पर इन सब देशों में सरोगेसी को मान्यता है।
 
 
एकदम प्रतिबंधित
बुल्गारिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पुर्तगाल और स्पेन में हर प्रकार की सरोगेसी पर प्रतिबंध है।
 
 
विदेशियों के लिए प्रतिबंध
साल 2015 तक सरोगेसी कारोबार थाईलैंड में खूब फला-फूला लेकिन कुछ हाई प्रोफाइल मामले सामने आने के बाद यहां की सरकार ने विदेशियों के लिए इसे प्रतिबंधित कर दिया।
 
 
सबसे बड़े केंद्र
जॉर्जिया और यूक्रेन सरोगेसी के बड़े हब बनकर उभर रहे हैं। अब तक इन देशों में सरोगेसी पर कोई कानून नहीं है।
 
 
कानून ही नहीं
कंबोडिया मे सरोगेसी को लेकर कोई नियम कानून नहीं थे लेकिन 2016 से इस ओर सुगबुगाहट तेज हुई है।
 
 
कमर्शियल सरोगेसी
अमेरिका में सरोगेसी संबंधी मामलों पर कोई कानून नहीं है लेकिन कुछ राज्यों ने कमर्शियल सरोगेसी को मान्यता दे रखी है।
 
 
रूस में मान्यता है
सरोगेसी को रूस जैसे देश में मान्यता मिली हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

अगला लेख