अंतरिक्ष में तापमान कैसे नापा जाता है?

Webdunia
मंगलवार, 18 जून 2019 (11:14 IST)
जब हम बीमार होते हैं तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है। रोजमर्रा के जीवन में तो हम थर्मोमीटर से तापमान नापते हैं। लेकिन अंतरिक्ष में तापमान कैसे नापा जाता है?
 
 
पदार्थों का तापमान उन कणों की गति पर निर्भर करता है जिनसे मिल कर वे बने हैं। जैसे कि पानी के अणु जब बहुत धीमी गति से चलते हैं, तो पानी जम कर बर्फ बन जाता है। जब इनकी गति बढ़ जाती है, तो अणु बार बार आपस में टकराते हैं और इससे ऊर्जा पैदा होती है। तब पानी तरल अवस्था में आ जाता है। और अगर यह गति और भी ज्यादा बढ़ जाए, तो पानी उबलने लगता है।
 
 
खगोलविद् इलेक्ट्रो मैग्नेटिक कणों के विकिरण का इस्तेमाल तापमान मापने के लिए करते हैं। वेवलेंथ जितनी छोटी, तापमान उतना ही ज्यादा। अंतरिक्ष की रचना लगभग चौदह अरब साल पहले बिग बैंग के साथ हुई थी। बेहद गर्म गैस के गुबार से आकाशगंगा और आकाश के अन्य उन हिस्सों का जन्म हुआ जिनसे मिल कर हमारा ब्रह्माण्ड बनता है। हर जगह अलग अलग तापमान होता है।
 
 
सूरज जैसे तारे की बेहद मजबूत मैगनेटिक फील्ड होती है। यहां मौजूद कण बहुत तेज गति में घूमते हैं। इतने तेज कि तापमान लाखों डिग्री तक पहुंच जाता है। इससे भी ज्यादा गर्मी ब्लैक होल में होती है। यहां के अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण में कणों पर इतना दबाव बनता है कि वे भाप बन जाते हैं। अंतरिक्ष में मौजूद तारों, ग्रहों और आकाशगंगाओं के बीच ऐसी जगहें भी हैं, जहां खूब सर्दी पड़ती है। यहां तापमान माइनस 270 डिग्री सेल्सियस तक होता है। यहां मौजूद कण इतने धीरे चलते हैं कि वे कभी आपस में टकरा ही नहीं पाते।
 
 
ऐसे में ब्रह्माण्ड फैलता रहता है। इस विस्तार के साथ साथ कणों के बीच की दूरी भी बढ़ती रहती है और इसके चलते तापमान और भी नीचे गिरता चला जाता है। कुछ साल पहले यूरोपीय सैटेलाइट प्लैंक ने काफी सटीक तरीके से अंतरिक्ष का तापमान नापा। आज ऐसे स्पेस टेलीस्कोप मौजूद हैं जिनसे भूगोलशास्त्री हर तरह की वेवलेंथ को नाप सकते हैं। रेडिएशन कितना ज्यादा है, इसे जांचते हुए वे बता पाते हैं कि अंतरिक्ष में कोई जगह कितनी गर्म या ठंडी होगी।
 
 
रिपोर्ट. कॉर्नेलिया बोरमन/आईबी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

अगला लेख