ज्योतिष सीखें : जानिए किन ग्रहों से होता है हृदयरोग

Webdunia
हृदयरोगकारक ग्रहयोग
 
1. चन्द्रमा यदि शत्रुग्रही हो तो हृदयरोग उत्पन्न होता है। (सारावली, 44।19)
 
2. सूर्य यदि कुम्भ राशिगत हो तो धमनी में अवरोध उत्पन्न करता है। (सारावली, 22।11)


 
3. शुक्र यदि मकर राशिगत हो तो जातक हृदयरोगी होता है। (सारावली)
 
4. षष्ठेश सूर्य यदि चतुर्थ भावगत हो तो जातक हृदयरोगी होता है। (जातकालंकार 2।16)
 
5. लग्नेश‍ निर्बल राहु यदि चतुर्थगत हो तो हृदय रोग होता है। (जा. पारि. 6।19) 
 
6. सूर्य यदि चतुर्थ भावगत हो तो हृदयरोग उत्पन्न करता है। (जा. पारि. 8।68) 
 
7. चन्द्रमा शत्रुक्षेत्री होने पर हृदयरोग उत्पन्न करता है। (जा. पारि. 8।112) 
 
8. तृतीयेश यदि केतु से युक्त हो तो जातक हृदयरोगी होता है। (जा. पारि. 12।36) 
 
9. चतुर्थ भाव में पापग्रह हो और चतुर्थेश पापयुक्त हो तो हृदयरोग उत्पन्न करता है। (सर्वार्थचिंतामणि) 
 
10. मकर राशिगत सूर्य सामान्य हृदयरोग उत्पन्न करता है। (जा. सारदीप) 
 
11. सूर्य वृष राशिगत हो तो जातक हृदयरोग से ग्रस्त होता है। (हो.प्र. 10।44) 
 
12. वृश्चिक राशिगत सूर्य हृदयरोग उत्पन्न करता है। (शम्भु हो., 10।46) 
 
13. चतुर्थ भावगत षष्ठेश की यु‍ति सूर्य-शनि के साथ होने पर हृदयरोग होता है। (जा.भू. 6।11) 
 
14. चतुर्थगत यदि शनि, भौम, गुरु हो तो हृदयरोग होता है। (होरारत्न) 
 
15. तृतीयेश राहु-केतु से युक्त हो तो हृदयाघात होता है। (ज्यो. र.)
 
16. यदि शनि निर्बल शयनावस्था में हो तो भी हृदयशूल रोग होता है। (ज्यो.र.) 
 
17. सूर्य यदि सिंह राशिगत हो तो जातक हृदयरोग से ग्रस्त होता है। (वी.वी. रमन) 
 
18. शनि यदि अष्टम भावगत हो तो हृच्छूल रोग उत्पन्न करता है। (गर्ग वचन)
 
19. मकर राशिगत सूर्य हृदयरोग प्रदान करता है। (मू.सू. 3।2।5) 
 
20. राहु यदि द्वादशस्थ हो तो हृच्छूल रोग देता है। (भाव. प्र.) 
 
21. चतुर्थेश चतुर्थ भावगत पापयुक्त हो तो हृदयरोग देता है। (गदावली 2।33)
 
22. सिंह राशि के द्वितीय द्रेष्काण में यदि जन्म हो तो  हृदयशूल रोग होता है। (गदावली 2।24)
Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 20 जून, आज इन 4 राशियों के सपने होंगे पूरे, पढ़ें बाकी राशियों का भविष्य क्या कहता है?

20 जून 2025 : आपका जन्मदिन

20 जून 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण