dipawali

हर साल होती है नए साल के लिए ये 5 भविष्यवाणियां, लेकिन कभी सच नहीं होतीं?

WD Feature Desk
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (14:58 IST)
Astrology predictions: बाबा वेंगा यानी वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा है, मिशेल डे नास्त्रेदमस, संत अच्युतानंद आदि कई अन्य ज्योतिष भविष्यवक्ताओं की प्रत्येक वर्ष भविष्यवाणियां वायरल होती हैं। यह क्रम पिछले कई वर्षों से जारी है। इनमें से कई ऐसी भविष्यवाणियां हैं जो कि प्रत्येक साल घटित होने की भविष्यवाणी की जाती है परंतु वह आज तक सच नहीं हुई है और आगे भी इसकी कोई संभावना नजर नहीं आती है। आओ जानते हैं कि उनमें से कौनसी 5 भविष्‍यवाणियां हैं जो हर साल होती है वायरल।
 
1. तृतीय विश्‍व युद्ध की भविष्यवाणी : बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और संत अच्युतानंद दास के नाम पर भविष्य में तीसरा विश्‍व युद्ध होगा जो सबकुछ तबाह कर देगा। सवाल यह‍ कि क्या प्रथम और दूसरे युद्ध की तबाही पहले क्योंकि नहीं बताई गई। अच्युतानंद दास के अनुसार तीसरा विश्वयुद्ध 6 साल 6 माह तक चलेगा। चीन 13 मुस्लिम देशों के साथ मिलकर भारत पर हमला कर देगा। आखिरी के 13 माह भारत युद्ध में शामिल होगा और यह भारत की लड़ाई होगी। भारत की इसमें विजय होगी। भारत सदा के लिए अपने दुश्मनों को न सिर्फ खत्म कर देगा बल्कि विश्‍व गुरु भी बन जाएगा।... चीन के कई टुकड़े हो जाएंगे। पाकिस्तान का नामोनिशान ही मिट जाएगा। पाकिस्तान के साथ मिलकर लड़ने वाली शक्ति कमजोर और दयनीय हो जाएगी। रूस एक हिन्दू देश बन जाएगा। योरप युद्ध लड़ने लायक नहीं रहेगा। वहां की जनसंख्‍या न के बराबर होगी। इसके बाद 1,000 साल तक शांति का युग बना रहेगा।
 
नास्त्रेदमस के अनुसार 'एक पनडुब्बी में तमाम हथियार और दस्तावेज लेकर वह व्यक्ति इटली के तट पहुंचेगा। और युद्ध शुरू करेगा। उसका काफिला बहुत दूर से इतालवी तट तक आएगा।' (11-5)।......... जब तृतीय युद्ध चल रहा होगा उस दौरान चीन के रासायनिक हमले से एशिया में तबाही और मौत का मंजर होगा, ऐसा जो आज तक कभी नहीं हुआ।- (vi-51). अंतिम दौर में दुनिया शनि की विलंबत वापसी से नुकसान उठाएगी। साम्राज्य एक काले राष्ट्र के हाथों चला जाएगा।- (।।।।-92)। '27 अक्टूबर 2025 को मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे। -(3/77 सेंचुरी)।.........बाबा वेंगा के अनुसार महान युद्ध होगा जिसमें ड्रेगन दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बन जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत ड्रेगन मानवता को जब्त कर लेगा। बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2021 में तीन 'राक्षस' एक हो जाएंगे और एक 'मजबूत ड्रैगन' दुनिया पर कब्‍जा कर लेगा। कुछ लोगों के पास लाल धन होगा। मैं 100, 5 और कई शून्य संख्या देख रही हूं।
 
2. सबसे बड़ा भूकंप और ज्वालामुखी : दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी फटेगा जिसके चलते आधी धरती पर अंधेरा छा जाएगा। चारों ओर धुएं के बादल होंगे। इससे दुनिया में जलवायु परिवर्तन होगा। मौसम चक्र पुरी तरह से बदल जाएगा। इस ज्वालामुखी के कारण भूकंप का दौर चलेगा। कई भविष्यवक्ता और वैज्ञानिक इस बात की आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि धरती पर बहुत बड़ा भूकंप आने वाला है जो बहुत ही विनाशकारी साबित होगा। हालांकि यह भूकंप कब आएगा इसके संबंध में हर साल भविष्यवाणी की जाती रही है लेकिन वैज्ञानिनक इस संबंध में कोई बात नहीं करते हैं लेकिन आशंका जरूर व्यक्त करते हैं। विज्ञान की नजर में भूकंप की भविष्यवाणी करना संभव नहीं है, लेकिन बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस भविष्यवाणियों को वायरल करने वाले हर साल चेतावनी देते हैं।
3. उल्का पिंड से होगा धरती का विनाश : बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद की की भविष्यवाणी के दावे के अनुसार आसमान से बहुत बड़ी उल्कापिंड हिंद महासागर में गिरेगी जिससे समुद्र के तटवर्ती देश डूब जाएंगे। इस उल्का द्वारा कई प्राचीन अस्तित्व वाले महान राष्ट्र डूब जाएंगे।' (नास्त्रेदमस I-69)। इसके अलावा संत अच्युतानंद और नास्त्रेदमस के अनुसार आकाश में दो सूर्य एक साथ नजर आएंगे। संभवत: एक उसमें से एक विशालकाय उल्कापिंड होगा। संत अच्युतानंद के अनुसार आसमान में दो सूर्य निकलने का आभास होगा। यह आसमानी पिंड होगा, जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा और ओडिशा जलमग्न हो जाएगा। समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा और जगन्नाथ मंदिर की 22वीं सीढी तक पानी आ जाएगा। तब भगवान के विग्रह को उनके भक्त छातियाबटा ले जाएंगे। धरती पर हो रहीं प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा रहेगा। रती पर हो रहीं प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा रहेगा। एक ओर प्राकृतिक आपदाएं होंगी तो दूसरी ओर होगा महायुद्ध। तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर हो जाएगी। अमेरिका का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाएगा।
 
4. मुक्तिदाता आएगा : तीनों बड़े भविष्यवक्ता मानते हैं कि विश्‍व युद्ध के दौरान एक ऐसा नेता विश्‍व पटल पर उभरेगा जो विश्व में शांति स्थापित करेगा। लोग उसे मुक्ति दाता मानेंगे। नास्त्रेदमस की सेंचुरी 1-50वां सूत्र में लिखा है कि 'तीन ओर घिरे समुद्र क्षेत्र में वह जन्म लेगा, जो बृहस्पतिवार को अपना अवकाश दिवस घोषित करेगा। उसकी प्रसंशा और प्रसिद्धि, सत्ता और शक्ति बढ़ती जाएगी और भूमि व समुद्र में उस जैसा शक्तिशाली कोई न होगा।'  '27 अक्टूबर 2025 को मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे। -(3/77 सेंचुरी)। 
 
5. धरती की धूरी बदल जाएगी : अच्युतानंद के अनुसार भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदानों के कारण बदल जाएगी धरती की धुरी। इसके एक बाद एक कई भूंकप आएंगे। बाबा वेंगा के अनुसार धरती की कक्षा में बदलाव आएगा। इस बदलावा से धरती का मौसम बुरी तरह प्रभावित होगा। बाबा वंगा की भविष्यवाणी अनुसार 2033 तक पृथ्वी की बर्फ की विशाल परत पूरी तरह गल जाएगी।...इसका परिणाम यह होगा की समद्र का जल स्तर बढ़ जाएगा।
 
Disclaimer : ''इस समाचार में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। यह जानकारी लोकमान्यता पर आधारित है जो असत्य भी हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Chhath puja 2025 date: वर्ष 2025 में कब है छठ पूजा, जानिए संपूर्ण दिनों की जानकारी

Diwali 2025: धनतेरस पर भूलकर भी उधार में ना दें ये 4 चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति पर 12 राशियों के जातक करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा फल

Diwali 2025: क्या लक्ष्मी जी के दत्तक पुत्र हैं श्रीगणेश?, जानिए दिवाली पर लक्ष्मी जी के साथ क्यों पूजे जाते हैं

October 2025 Weekly Rashifal: राशिफल अक्टूबर 2025, इस हफ्ते कौन सी राशि रहेगी सबसे भाग्यशाली?

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पारण का समय, महत्व और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 अक्टूबर, 2025)

15 October Birthday: आपको 15 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Shukra Gochar: शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 4 राशियां हो जाएंगी मालामाल

अगला लेख