कन्या लग्न की विशेषता

कन्या लग्न हेतु शुभाशुभ ग्रह

भारती पंडित
WDWD
कन्या लग्न के व्यक्ति बौद्धिक रुचि वाले होते हैं। बड़े ही व्यवहारकुशल, मेहनती और सलीकेदार होते हैं। बुध की प्रतिकूल स्थिति इन्हें वाचाल, वहमी, चिढ़चिढ़ा भी बना सकती है। ये व्यक्ति नेतृत्व से घबराते हैं। घर से लगाव होता है। आर्थिक नियोजन भी अच्छा होता है। पढ़ने-लिखने का शौक होता है। अपना कार्य निकलवाने में कुशल होते हैं। ये व्यक्ति राजकीय सेवाओं में भी देखे जाते हैं।

शुभ ग्रह : शुक्र धनेश व नवमेश तथा बुध लग्नेश व दशमेश होकर प्रबल कारक बन जाते हैं। इनकी शुभ स्थिति दशा-महादशा में प्रबल सुखकारक होती है। यदि ये ग्रह अशुभ हों तो इनका उपाय करना चाहिए।

अशुभ ग्रह : बृहस्पति, चंद्रमा व मंगल इस लग्न के लिए अति अशु‍भ है। मंगल दशा में मारकेश है अत: इनकी दशा-महादशा में सावधानी रखते हुए योग्य उपाय करते रहना चाहिए।

तटस्थ ग्रह : सूर्य और शनि इस लग्न के लिए तटस्थ (निष्क्रिय) ग्रहों का काम करते हैं।
इष्ट देव : गणपति
रत्न : पन्ना
रंग : हरा, सफेद
तारीख, वार : 5, 6, 7 बुधवार, शुक्रवार

इस लग्न के व्यक्तियों को धनु, मीन, मेष व कर्क राशि लग्न के लोगों से विवाह करने से बचना चाहिए। इन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है अत: खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

जून 2025 में वाहन खरीदी, संपत्ति क्रय और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

सभी देखें

नवीनतम

29 मई 2025 : आपका जन्मदिन

29 मई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

जून 2025 में वाहन खरीदी, संपत्ति क्रय और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त