क्या है षड़ाष्टक दोष

भारती पंडित
WDWD
प्राय: कुंडली मिलान करते समय षड़ाष्टक दोष को प्रमुखता से देखा जाता है। यदि लड़के और लड़की की कुंडलियों में यह दोष हो तो उस विवाह संबंध को न करने की सलाह दी जाती है।

आइए देखें क्या होता है षड़ाष्टक दोष : ज्योतिष में 6 और 8 अंक प्राय: अशुभ समझे जाते हैं। छठा भाव रोग व आठवाँ मृत्यु का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों की कल्पना की जाती है जिनका स्वभाव व गुण धर्म अलग-अलग होते हैं। एक राशि से प्रारंभ करके यदि कोई राशि 6 या 8 स्थान पर आती है तो उस राशि के स्त्री या पुरुष से विवाह संबंध करना उचित नहीं होगा।

जैस े : यदि लड़के की राशि मेष है। मेष राशि से गिनने पर छठे स्थान पर कन्या राशि और आठवें स्थान पर वृश्चिक रा‍शि आती है। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है, चर राशि है जिसका स्वामी मंगल है। कन्या राशि वायु तत्व की ‍राशि है, द्विस्वभाव राशि है जिसका स्वामी बुध है। अत: इन दोनों राशियों के गुण-धर्म-स्वभाव एकदम विपरीत हैं।

फलत: इन दो राशियों के व्यक्तियों का आपस में सामंजस्य नहीं हो सकता। इसी प्रकार वृश्चिक राशि जल तत्व की, स्थिर राशि है जिसका स्वामी मंगल है। राशि स्वामी एक होने पर भी मूल स्वभाव में भिन्नता है अत: इन दोनों ‍राशियों में पूर्ण सामंजस्य रहना कठिन ही है।

ध्यान रखने की बात है कि दो कुंडलियाँ अच्छी तरह से (गुणों के अनुसार) मिली हो मगर षड़ाष्टक दोष मौजूद हों (विशेषत: धनु-वृषभ, तुला-मीन, मेष-कन्या, कर्क-कुंभ आदि) तो दंपत्ति में वैचारिक मतभेद सारी उम्र बने रहते हैं और घर का माहौल तनावपूर्ण ही रहता है।

WDWD
विशेष : मेरा स्व अनुभव है कि यह षड़ाष्टक दोष केवल वैवाहिक संबंधों को ही नहीं, हमारे मित्रों-प्रोफेशनल रिलेशन्स में भी दखल रखता है। हमारी राशियों से छठे या आठवें स्थान पर आने वाली राशियों के व्यक्तियों से हमारी मित्रता नहीं हो पाती। प्राय: उनसे खटपट होती रहती है। यही नहीं हमारे जीवन काल में हमें आर्थिक व मानसिक नुकसान देने में भी इस दोष वाले व्यक्तियों (मित्र या शत्रु) का हाथ होता है। अत: इस दिशा में सावधानी रखकर हानि से बचा जा सकता है।

Show comments

हनुमान जी के अवतार नीम करोली बाबा के ये 5 संकेत, अच्छे दिनों के आगमन की देते हैं सूचना

महिला ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, तीर्थयात्रा में पीरिअड्स आने पर दर्शन करें या नहीं, जानिए महाराज का जवाब

भारत और पाकिस्तान की कुंडली में किसके ग्रह गोचर स्ट्रॉन्ग हैं, क्या मिलेगा PoK

बाजीराव बल्लाल और उनकी पत्नी मस्तानी की रोचक कहानी

वैशाख माह में ये 5 करेंगे कार्य तो कैसा भी संकट और कर्ज हो होगा समाप्त

Aaj Ka Rashifal: 03 मई 2025, कैसा बीतेगा आज सभी का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

14 मई से 14 जून के बीच होगा कुछ बड़ा, क्या कहती है बृहस्पति और राहु की चाल

03 मई 2025 : आपका जन्मदिन

03 मई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

नास्त्रेदमस ने कहा- भारत से निकलेगा दुनिया का मुक्तिदाता, ये होगा उसका नाम