दाढ़ी-मूंछ से जानिए पुरुष मन के भाव

Webdunia
सामान्यत: पुरुषों के गाल, हनु, ठोढ़ी एवं होंठों के ऊपर-नीचे केश होते हैं जिन्हें दाढ़ी-मूंछ कहते हैं। यद्यपि आजकल ये फैशन के अनुसार रखी जाती हैं, परंतु इससे व्यक्ति के आंतरिक गुणों को ज्ञात किया जा सकता है। यहां दाढ़ी-मूंछ रखने के प्रकार तथा संबंधित गुणों के बारे में बताया जा रहा है।


 
1. लंबी दाढ़ी- इसमें गाल, हनु, ठोड़ी पर पूर्णत: केश होते हैं। यह लंबी, घनी तथा नीचे की ओर नुकीली होती है। ऐसे व्यक्तियों में दृढ़ विश्वास, सहनशील, गंभीरता, संयम, अध्ययन, मनन, चिंतन व सात्विक गुण होते हैं। यदि यह दाढ़ी अस्त-व्यस्त, बिखरी हुई हो तो व्यक्ति कट्टरपंथी, रूढ़ी, अंधविश्वासी होते हैं अथवा दार्शनिक या विचारक भी हो सकते हैं।
 
2. समभाजित दाढ़ी- उपरोक्त लंबी दाढ़ी यद नीचे की ओर दो समान भागों में विभाजित रहती है तो ऐसे व्यक्ति के मन एवं मस्तिष्क के विचारों के मध्य द्वंद्व चलता रहता है। वे कभी शांत तथा गंभीर तो कभी चंचल तथा अस्थिर होते हैं।
 
3. असमान दाढ़ी- यदि दाढ़ी असमान रूप से उगी हो अर्थात गाल एवं ठोढ़ी पर केश हों, हनु पर नहीं अथवा हनु व ठोड़ी पर केश हो, गाल पर नहीं तो वह असमान दाढ़ी कहलाती है। ऐसे व्यक्ति चंचल, उच्छृंखल, अविश्वस्त, धूर्त और कूटनीतिज्ञ होते हैं। इनका स्वभाव सबसे अलग होता है।
 
4. छोटी दाढ़ी- यदि दाढ़ी केवल ठोढ़ी पर ही प्राकृतिक रूप से उगी हो तो वह छोटी दाढ़ी कहलाती है। देखने में यह बकरे की दाढ़ी की जैसी लगती है। ऐसे व्यक्ति गुप्त विधाओं के प्रति एक अद्भुत झुकाव रखते हैं। ये जादू-टोना, तंत्र, भूत-प्रेत आदि रहस्यात्मक शास्त्रों के ज्ञाता हो सकते हैं।
 
5. आधुनिक दाढ़ी- इस प्रकार की दाढ़ी में फ्रेंच, रूसी आदि शैलियां आती हैं। ऐसे व्यक्ति नेता, चित्रकार, कवि, पत्रकार या अभिनेता हो सकते हैं।
 
मूंछें भी व्यक्ति के स्वभाव का प्रतिबिंब होती हैं।
 
1. राजसी मूंछें- नोकदार, लंबी, ऊपर की ओर उठी हुई मूंछें राजसी कहलाती हैं। उसे दरबारी मूंछ भी कहते हैं। ऐसे व्यक्ति साहसी, वीर तथा निडर होते हैं। वे क्रोध में आक्रामक होने में भी देर नहीं करते। 
 
2. झुकी हुईं मूंछें- ये दोनों किनारों से नीचे की ओर झुकी हुई रहती हैं। ऐसे व्यक्तियों में विवेक, अवसरवादिता, सहनशीलता के साथ भीरूता भी रहती है। 
 
3. राजपूती मूंछें- प्राय: इसे तलवार कट मूंछें भी कहते हैं। ऐसे व्यक्ति बाह्य दिखावा, परंतु भीतरी खोखलेपन वाले और अपनी संस्कृति से मोह रखने वाले होते हैं। 
 
4. तितली मूंछें- नाक के ठीक नीचे व ऊपरी होंठ के मध्य में केशों का गुच्छा होता है, जो दूर से तितली जैसा लगता ह। ऐसे व्यक्ति में बुद्धि वाक् चातुर्य, सूझ-बूझ व समृद्धि होती है। इसके साथ ही भीरूता और चापलूसी के गुण भी होते हैं। 
 
5. कटी मूंछें- इसमें मूंछों के केश करीने से कटे रहते हैं। ये आदर्श, सिद्धांत, त्याग व साहित्य प्रेम को दर्शाते हैं। जो व्यक्ति दाढ़ी-मूंछ नहीं रखते तथा नियमित रूप से शेव करते हैं, वे समय के पाबंद, मुंहफट व दिखावा पसंद होते हैं। दाढ़ी रखने वालों में क्लीन शेव वालों की अपेक्षा सहनशीलता भी अधिक होती है। 

-प्रितेश मिश्र
Show comments

ज़रूर पढ़ें

सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 6 मिनट से ज्यादा, आधी धरती पर छा जाएगा अंधेरा

28 जुलाई से 13 सितंबर तक 5 राशियों का गोल्डन टाइम

शनि का मीन, राहु का कुंभ, केतु का सिंह और गुरु का मिथुन में गोचर होने से 3 राशियां ही रहेंगी बचकर

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के नियम और सावधानियां

बुध का कर्क राशि में होगा उदय, 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

भाद्रपद मास कब से कब तक रहेगा, जानिए इस माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

एक माह में 2 ग्रहण, 7 को सूर्य और 21 को चंद्र ग्रहण से घट सकती है सबसे बड़ी घटना

Aaj Ka Rashifal: क्या खुशखबरी लेकर आया है अगस्त का पांचवां दिन, पढ़ें 12 राशियों के लिए 05 August का राशिफल

05 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

05 अगस्त 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त