सिंह लग्न हेतु शुभाशुभ ग्रह

जानें सिंह लग्न की विशेषता

भारती पंडित
NDND
सिंह लग्न के व्यक्ति प्रबल इच्छाशक्ति वाले, उच्च महत्वाकांक्षी होते हैं। हर परिस्थिति का साहसपूर्ण तरीके से सामना करते हैं। थोड़ा अहंकार और स्तुतिप्रियता भी होती है। विरोध सहन नहीं कर पाते। दिल के उदार होते हैं। मगर ईंट का जवाब पत्थर से देने में भी विश्वास रखते हैं। यदि सूर्य की स्थिति प्रबल हो तो ये व्यक्ति उच्च पदों पर आसीन देखे जाते हैं।

शुभ ग्रह : सूर्य लग्नेश और मंगल भाग्येश और सुखेश बनकर अति शुभ होते हैं। इनकी दशा महादशा उन्नतिकारक होती है अत: कुंडली में इनकी स्थिति ठीक न होने पर रत्न, जप-दान आदि करना चाहिए।

अशुभ ग्रह : बुध, शुक्र और शनि इस लग्न के लिए अशुभ सिद्ध होते हैं। विशेषत: शनि छठे व सातवें भाव का स्वामी होकर अति अशुभ हो जाता है जो मारकेश बन सकता है। अत: उचित उपाय करके इन्हें शांत रखना चाहिए। इस लग्न के व्यक्तियों को मद्यपान और मांसाहार से बचना चाहिए।

तटस्थ ग्रह : चंद्रमा और गुरु इस लग्न के लिए तटस्थ (निष्क्रिय) ग्रहों का काम करते हैं।

NDND
इष्ट देव : सूर्य, गायत्री

शुभ रत्न : माणिक, मूँगा

रंग : सुनहरा, सफेद, लाल

तारीख व वार : 5, 9, 1, रविवार, मंगलवार

इस लग्न के व्यक्तियों को मकर, कुंभ व कर्क राशियों से विवाह संबंधों से बचना चाहिए।
Show comments

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते

भविष्‍य मालिका की 6 भविष्‍यवाणियां हुईं सच, जगन्नाथ मंदिर को केंद्र में रखकर की गई हैं भविष्‍यवाणियां

नौतपा क्या होता है, 2025 में कब से होगा प्रारंभ?

Weekly Calendar: साप्ताहिक पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (19 से 25 मई 2025 तक)