अटल जी और पं. मालवीय के व्यक्तित्व पर वामा साहित्य मंच का आयोजन

वामा साहित्य मंच ने दिसम्बर माह की बैठक अटल जी और पं. मालवीय को समर्पित की

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (16:43 IST)
इंदौर। अटल जी साहित्य और राजनीति के विलक्षण  संगम थे। उनके भाषण और कविताओं से उनकी संवेदनशीलता का परिचय मिलता है। पं. मालवीय प्रथम और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की उपाधि से विभूषित किया गया। वामा साहित्य मंच की दिसम्बर माह की बैठक में पुणे से पधारी साहित्यकार जया सरकार ने राजनीति के दो महान हस्ताक्षर और भारत रत्न से सम्मानित विभूतियों पर विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया क्रिसमस मना रही है तब वामा सखियों का बौद्धिक समर्पण है कि वे महामना और अटल जी के प्रति एक पूरा आयोजन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे पुणे में वे वामा साहित्य मंच की शाखा संचालित कर रही हैं।
 
वामा साहित्य मंच की सदस्यों ने भी दोनों नामचीन शख्सियतों के व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ उनकी रचनाओं और संस्मरण का पाठ किया।
 
मंच की इस माह की बैठक श्री अटलबिहारी वाजपेयी एवं पं. मदनमोहन मालवीय की स्मृति को समर्पित रही। जिसमें रुपाली पाटनी ने अटल जी की कविताओं से नज़र आता उनका व्यक्तित्व विषय पर विचार रखे, तो स्मृति आदित्य ने अटल जी को प्रिय प्रेरक रचना का पाठ किया।
 
अंजना चक्रपाणि मिश्र ने महामना मालवीय जी पर शब्दपुष्प अर्पित किए, वहीं शारदा मंडलोई ने भी मालवीय जी के कृतित्व पर प्रकाश डाला, प्रतिभा जोशी ने मालवीय जी के जीवन चरित्र का बखान किया तथा अनिता जोशी ने अटल जी की ओजपूर्ण रचनाओं का वाचन किया। 
 
अध्यक्ष इंदु पाराशर ने स्वागत भाषण के उपरांत अटल जी कविता पढ़ीं। आशा गर्ग और विनिता चौहान ने भी वाजपेयी जी की रचना सुनाई। निरुपमा त्रिवेदी ने अटल जी का कवि मन पर रचना प्रस्तुत की जबकि प्रतिभा जैन, मंजु मिश्रा ने मालवीय जी को भावांजलि दी। करुणा प्रजापति, डॉ. गरिमा दुबे एवं प्रीति दुबे ने भी सरस और मार्मिक रचनाएं पढ़ीं।
 
इस आयोजन की संयोजक उपाध्यक्ष वैजयंती दाते थीं। संचालन अनुपमा गुप्ता ने किया तथा सरस्वती वंदना विभा भटोरे ने प्रस्तुत की। आभार सचिव डॉ. शोभा प्रजापति ने माना. स्वागत उपाध्यक्ष ज्योति जैन और निरुपमा नागर ने किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या है होली और भगोरिया उत्सव से ताड़ी का कनेक्शन? क्या सच में ताड़ी पीने से होता है नशा?

महिलाओं के लिए टॉनिक से कम नहीं है हनुमान फल, जानिए इसके सेवन के लाभ

चुकंदर वाली छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानिए कैसे बनती है ये स्वादिष्ट छाछ

धमनियों से बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हरी चटनियां

मखाने के साथ मिला कर खाएं ये एक चीज, सेहत को मिलेंगे 5 चौंकाने वाले फायदे

सभी देखें

नवीनतम

क्या होली की मस्ती में भांग वाली ठंडाई पीना है सेफ? कितनी मात्रा में पीने से नहीं चढ़ता नशा?

होली 2025: भांग और ठंडाई में क्या है अंतर? दोनों को पीने से शरीर पर क्या असर होता है?

गर्मी में ऑयली स्किन के लिए घर पर बनाएं दो तरह के फेस मिस्ट, स्किन रहेगी फ्रेश और हाइड्रेटेड

पीरियड्स में मूड स्विंग्स से रहती हैं परेशान, इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगी राहत

रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार... होली के इन संदेशों को भेजकर मनाइए रंगों का त्योहार

अगला लेख